एक्सप्लोरर

'हरियाणा के नतीजों का पूरे देश की राजनीति पर फर्क पड़ेगा', दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana Election 2024: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में उनकी पार्टी भारी बहुमत से जीतने जा रही है और इससे देश में एक संदेश जाएगा. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे.

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. नतीजे मंगलवार (8 अक्टूबर) को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव नतीजों का असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत का भी दावा किया है. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''इसका असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा. हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतने जा रही है और इससे देश में एक संदेश जाएगा. हरियाणा वो प्रदेश है, जहां हमेशा देश की राजनीतिक चिंतन की शुरुआत होती है.''

भूपेंद्र हुड्डा साहब ने बहुत मेहनत की- दीपेंद्र हुड्डा

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर उम्र का असर नहीं है और उन्होंने युवाओं से अपनी तुलना की है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा, ''हुड्डा साहब ने बहुत मेहनत की है. चुनाव में सभी का योगदान है लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा साहब का विशेष योगदान है, जिसके कारण कांग्रेस की स्ट्रेंथ बनी है.''

भारत जोड़ो यात्रा से माहौल बदला- दीपेंद्र हुड्डा

उन्होंने आगे कहा, ''मैं समझता हूं कि पूरे प्रदेश में चारों तरफ से जो माहौल बना है, उसके लिए मैं विशेष तौर से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं. राहुल गांधी जी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली. उस समय कांग्रेस का माहौल बदला. केंद्रीय नेतृत्व से लेकर हमारा प्रदेश नेतृत्व और सभी कांग्रेस के नेताओं ने पिछले दो साल से मेहनत की है, उसके बाद हम आज इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं. यह पूरी बीजेपी की हार है.''

बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले गए थे. निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 67.90 फीसदी मतदान हुआ. 8 अक्टूबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

'क्या दीपेंद्र सिंह हुड्डा को लोग मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में देख रहे हैं…' जानें क्या मिला जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget