एक्सप्लोरर

Haryana Election: हरियाणा में कांग्रेस को झटका, पवन बेनीवाल का इस्तीफा, अब INLD में हुए शामिल

Haryana Election 2024: पवन बेनीवाल पहले इनेलो नेता अभय चौटाला के सामने ऐलनाबाद हल्के से तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. तीनों ही बार बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा था.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा है. पवन बेनीवाल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि  ऐलनाबाद से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से बेनीवाल नाराज चल रहे थे. पवन बेनीवाल अब इनेलो (INLD) में शामिल हो गए हैं.

पवन बेनीवाल पहले अभय चौटाला के सामने ऐलनाबाद हल्के से तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. तीनों ही बार पवन बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा था. इनेलो विधायक अभय चौटाला ने पवन बेनीवाल को इनेलो में शामिल करवाया.

ऐलनाबाद में अभय चौटाला के सारथी बनेंगे बेनीवाल?

बताया जाता है कि पवन बेनीवाल और अभय चौटाला की गहरी दोस्ती रही है. पिछले काफी लंबे समय से दोनों जिगरी दोस्तों के रिश्ते में दरार आई थी. कहा जा रहा है कि ऐलनाबाद हल्के में अब पवन बेनीवाल अपने पुराने साथी अभय चौटाला के सारथी बनेंगे. 

अभय चौटाला ने क्या कहा?

पवन बेनीवाल के इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में शामिल होने के बाद अभय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा, ''पवन बेनीवाल मेरा छोटा भाई था, है और रहेगा. 
हम दोनों ने बहुत समय तक एक साथ काम किया है और आगे भी एक साथ काम करते रहेंगे.''

कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले बेनीवाल 2014 विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी उम्मीदवार के रूप में उन्होंने ऐलनाबाद निर्वाचन क्षेत्र से इनेलो के अभय चौटाला के खिलाफ 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा. इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह 2016 से 2019 तक हरियाणा बीज विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी का बीएसपी और हलोपा के साथ गठबंधन है और तीनों साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. ऐलनाबाद सीट पर चार बार के विधायक और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल से होगा.

ये भी पढ़ें:

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, 'कुमारी सैलजा मेरी बहन हैं, अगर उनके विरुद्ध...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget