एक्सप्लोरर

सिरसा से BJP प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन तो गोपाल कांडा बोले, 'मेरी कोई बात...'

Gopal Kanda News: हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि मैंने ना बीजेपी से समर्थन मांगा है और ना ही मेरी किसी से बात हुई है. इनेलो, बीएसपी और हलोपा का मजबूत और अटूट गठबंधन है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, नेताओं के बीच जुबानी हमले और तेज होते जा रहे हैं. इस बीच हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा करते हुए कहा कि राज्य में इनेलो-बीएसपी और हलोपा गठबंधन सत्ता की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला भी बोला. 

सिरसा में मीडिया से बातचीत में हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा, ''मैंने ना बीजेपी से समर्थन मांगा है और ना ही मेरी किसी से बात हुई है. इनेलो, बीएसपी और हलोपा का मजबूत और अटूट गठबंधन है. इस गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए हैं.''

विरोधी दल राजनीतिक बौखलाहट में अफवाहें फैला रहे- गोपाल कांडा

उन्होंने आगे कहा, ''राजनीतिक बौखलाहट में विरोधी दलों के नेता अफवाहें फैला रहे हैं. प्रदेश की जनता सभी पार्टियों को देख चुकी है. हमारा गठबंधन सत्ता की ओर बढ़ रहा है. किसान हितैषी सोच को मेरा समर्थन है.''

रोहताश जांगड़ा के नामांकन वापसी को लेकर क्या बोले गोपाल कांडा?

बीजेपी प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा के नामांकन वापसी और समर्थन की बात को लेकर भी हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''रोहताश जांगड़ा के समर्थन या नामांकन वापसी को लेकर मेरी कोई बात नहीं हुई है. इनेलो किसान हितैषी पार्टी है. मेरी सोच किसान के समग्र विकास की है.''

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी का बीएसपी और हलोपा के साथ गठबंधन है और तीनों साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के नेता और सिरसा से दो बार विधायक रह चुके गोपाल कांडा सिरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना चौथा चुनाव लड़ने के लिए लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं. हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं, जबकि नतीजों का ऐलान 8 अक्टूबर को किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हिसार में कुलदीप बिश्नोई और विधायक बेटे भव्य का भारी विरोध, आदमपुर सीट पर करने गए थे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget