एक्सप्लोरर

'जिनके अपने खाते खराब, मांग रहे हमसे हिसाब', CM सैनी का भूपेंद्र और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज

Haryana Election 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बिना भेदभाव काम हुआ. जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे.

Haryana Assembly Election 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ कांग्रेस की बौखलाट भी बढ़ती जा रही है. बापू बेटा हिसाब मांगते घूम रहे हैं.

उन्होंने कहा, "जिनके अपने खाते खराब हैं वह आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं. अपने कार्यकाल के बारे में बात करने की बजाय हमारा हिसाब मांगा जा रहा है." उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को नए विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बिना भेदभाव काम हुआ. युवाओं के अंदर विश्वास जगा है. आम आदमी का भी सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है. विश्वास जनहित में काम करनेवाली सरकार का है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोगों ने प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का तय कर लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को प्रताड़ित होने पड़ता था. हुड्डा परिवार की मंशा जाहिर हो चुकी है. मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया.

सवाल का जवाब नहीं दे रहे बापू बेटा- मुख्यमंत्री सैनी 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अफवाह फैलाकर उल्लू सीधा करते हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया बीजेपी प्रदेश में बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस के कार्यकाल का हिसाब मांगने पर लिस्ट लंबी हो जाती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लिस्ट को छोटा कर 10 सवाल का जवाब भी नहीं मिल रहा है. महीनों बाद ना तो बापू हिसाब दे रहा है और ना बेटा हिसाब दे रहा है और ना कांग्रेस हिसाब दे पा रही है. आज तक एक भी सवाल का जवाब किसी से नहीं मिला. बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत के इसराना विधानसभा की मतलौडा अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें-

AAP नेता आतिशी के CM बनने पर पूर्व सहयोगी योगेंद्र यादव बोले, 'मुख्यमंत्री बनना दिल्ली के लिए...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget