एक्सप्लोरर

टेनिस प्लेयर राधिका यादव की लाश का हुआ पोस्टमॉर्टम, हो गया ये बड़ा खुलासा

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है. पुलिस के मुताबिक दीपक यादव ने अपने घर में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी बेटी की हत्या की.

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के शव का गुरुवार (11 जुलाई) को पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है. राधिका यादव को 4 गोलियां मारी गई थीं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ. दीपक माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक टेनिस खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है. राधिका यादव के शरीर से चार गोलियां निकाली गईं हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी गई है. परिवार बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले गई.

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है. पुलिस के मुताबिक पिता दीपक यादव ने अपने घर में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी 25 वर्षीय बेटी पर 4 गोलियां दाग दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश भी किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. 

मृतका के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज

गुरुग्राम पुलिस पीआरओ के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-॥ सेक्टर-57 में बुधवार सुबह 10.30 सेक्टर घटी. पिता दीपक यादव ने अपने घर में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान राधिका यादव के रूप में हुई, जो स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी थी. मृतका के चाचा की शिकायत पर सेक्टर 56 थाने में आरोपी पिता दीपक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

टेनिस अकादमी को लेकर नाराज रहता था पिता

पुलिस के मुताबिक राधिका यादव टेनिस अकादमी चलाती थी लेकिन पिता इससे नाराज रहता था और कई बार इसे बंद करने को लेकर बहस हुई थी. बेटी से टेनिस अकादमी चलाने की बात पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां मारकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस की टीम हत्या की हर पहलुओं पर नजर रखकर आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget