एक्सप्लोरर

Gurugram: चिंटल पैराडिसो सोसायटी के तीन असुरक्षित टावर को लेकर अपडेट, प्रशासन ने लिया ये फैसला

Chintels Paradiso: गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ RWA की बैठक हुई. इसके बाद चिंटल पैराडिसो के 3 टावर को खाली करने के आदेश पर रोक लगा दी गई.

Gurugram Chintels Paradiso Society: गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित चिंटल पैराडिसो सोसायटी के 3 टावरों में रहने वाले लोगों के लिए फिलहाल राहत की खबर है. जिला प्रशासन ने असुरक्षित माने गए गुरुग्राम सोसायटी के तीन टावरों को खाली करने के अपने फैसले को रोक दिया है और यहां के निवासियों की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर बिल्डरों से जवाब मांगा है. अधिकारियों ने शुक्रवार (17 जनवरी) को इस संबंध में जानकारी दी है.

अभी इस सोसायटी के ए, बी और सी टावर खाली नहीं करवाए जाएंगे. एक अधिकारी ने बताया कि सोसायटी के लोगों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारी ने कहा कि यहां के निवासियों की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए चिंटल पैराडिसो के टावर ए, बी और सी को खाली करने के अपने आदेश के लागू करने पर रोक लगा दी गई है.

टावरों को खाली करने पर अंतिम फैसला करेगी कमेटी

अधिकारी ने बताया कि डेवलपर्स की आपत्तियों का जवाब देने के बाद इन टावरों को खाली करने पर अंतिम निर्णय स्ट्रक्चरल ऑडिट कमेटी की ओर से लिया जाएगा. बैठक में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने सोसायटी के पुनर्निर्माण का आदेश दिया है, लेकिन बिल्डर फ्लैट मालिकों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं. जो निवासी इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, उन्हें फ्लैट खाली करने के बावजूद किराया नहीं दिया जा रहा है.

बैठक में आरडब्ल्यूए के एक प्रतिनिधि ने कहा, ''इसके कारण लगभग 40 परिवारों को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि निवासी इमारतें खाली करने के बाद जरूरी वैकल्पिक आवास के बदले में राशि का भुगतान करने के हकदार हैं. 

RWA ने 3 मांगें रखी

मीटिंग में RWA ने तीन अन्य मांगें भी रखी है. इसमें टावर ए और बी को प्रीमियम टावर घोषित किया जाए, बिल्डर की शर्त हटाई जाए कि फ्लैट मालिकों को टावर ए, बी के रिकंस्ट्रक्शन के लिए 1000 रुपये प्रति वर्ग फुट का भुगतान करना होगा. ए, बी और सी टावरों का मौजूदा बाजार दरों पर रिवैल्यूएशन किया जाना चाहिए, उन लोगों के लिए जो अपने फ्लैट बेचना चाहते हैं. आरडब्ल्यूए ने अपना पक्ष रखने के लिए इसी तरह के मामलों पर दिल्ली, चेन्नई और गुरुग्राम की अदालतों के आदेशों की कॉपी भी शेयर की.

साल 2022 में टॉवर डी में हुआ था हादसा

10 फरवरी, 2022 को टॉवर डी की छह मंजिलें आंशिक रूप से ढह जाने के बाद सेक्टर 109 में चिंटल पैराडिसो के निवासियों और बिल्डरों के बीच हाउसिंग सोसायटी के कई टावरों के रिकंस्ट्रक्शन की बारीकियों को लेकर विवाद चल रहा है. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी. आईआईटी-दिल्ली की ओर से इमारतों के कंस्ट्रक्टिव ऑडिट में लगभग सभी टावरों को असुरक्षित घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Gurugram: सड़क हादसे में मर गए शख्स की बाइक चुरा कर भागे तीन युवक, कुछ दूर जाते ही हुआ एक्सीडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget