एक्सप्लोरर

हरियाणा में कांग्रेस ने पलट दिया गेम? बीजेपी के लिए खत्म हो गया ये मुद्दा!

Haryana Assembly Elections 2024 के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. आखिरी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देकर पूरा गेम पलटने की कोशिश की है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज  प्रचार का आखिरी दिन है. आखिरी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देकर पूरा गेम पलटने की कोशिश की है. पूर्व सांसद और 1 घंटे पहले तक बीजेपी का प्रचार कर रहे अशोक तंवर अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. यह दीगर है कि सिरसा में कुमारी शैलजा ने ही अशोक तंवर को हराया था. इस एक कदम से कांग्रेस ने बीजेपी से दो मुद्दे छीनने की कोशिश की है.

अशोक तंवर की घरवापसी पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है. हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए. दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी. कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले कुछ घंटे पहले अशोक तंवर को कांग्रेस में लाकर पार्टी ने राज्य में गेम पलटने की कोशिश की है. बीजेपी अभी तक कांग्रेस पर आरोप लगा रही थी कि वह कुमारी शैलजा का सम्मान नहीं कर रही है. अब कांग्रेस ने तंवर को पार्टी में शामिल करा के बीजेपी से यह मुद्दा छीनने की कोशिश की है. 

अशोक तंवर के 'हाथ' थामने पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और...'

बीजेपी ने क्या कहा?
उधर, तंवर के बीजेपी से कांग्रेस में जाने पर अनिल विज ने कहा कि वह प्रवासी पक्षी हैं. इससे बीजेपी को झटका नहीं लगेगा. 

जानकारों का मानना है कि ड्रग मामले में आरोपी तुषार गोयल की कांग्रेस से कथित नजदीकियों के आरोप के मुद्दे को भी खत्म करने की कोशिश की है. इस एक कदम से कांग्रेस ने हरियाणा में दो निशाने साधे हैं. दरअसल बीजेपी ने आरोप लगाया था कि 5,600 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ की जब्ती के मामले में आरोपी तुषार का रिश्ता कांग्रेस से है. हालांकि कांग्रेस ने दावा किया था कि आरोपी को 2022 में ही निष्कासित कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget