एक्सप्लोरर

‘किसान भाइयों को भड़काकर…’, CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Haryna Assembly Election 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में पीएम मोदी की नीतियों की जीत हुई है. कांग्रेस के झूठ की हार हुई है.

CM Nayab Singh Saini on Congress: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका भी ठीक नहीं है. किसानों को भड़काकर अपनी सर्वार्थ सिद्धि का काम करते हैं. अभी उनके एक किसान नेता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि हमने कांग्रेस के लिए काम किया. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने किस तरह से किसानों को भड़काकर देश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है. 

सीएम सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के बीच सैनिकों के बारे में और खिलाड़ियों के बारे में दुष्प्रचार किया है. लेकिन मैं इसके लिए धन्यवाद देना चाहूता हूं कि लोगों ने उस काम पर मुहर लगाई है जो पिछले 10 सालों में सरकार ने मजबूती से किए हैं.

‘सफलता नहीं मिलती तो EVM पर सवाल खड़े करते हैं’
वहीं कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल खड़े करने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इनका ये परंपरागत रहा है कि इनको (कांग्रेस) जब सफलता नहीं मिलती तो वे ईवीएम पर सवाल खड़े करते हैं. लेकिन हरियाणा में पीएम मोदी की नीतियों की जीत हुई है. कांग्रेस के झूठ की हार हुई है ये लोग समझ चुके हैं. कांग्रेस का झूठ अब बिकने वाला नहीं है. अब तो पीएम मोदी की गारंटी है, जो देश में चल रही है और पीएम मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है. 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने भारत का नाम दुनिया में चमकाया है. हमारा भारत एक गति से आगे बढ़ा है. पीएम मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, उस विकसित राष्ट्र के अंदर हमारा हरियाणा मजबूती से पीएम मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.

बता दें कि सोमवार को सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में शपथ ग्रहण के साथ होगा BJP का शक्ति प्रदर्शन, PM मोदी समेत मौजूद रहेंगे ये बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget