एक्सप्लोरर

दादरी से BJP उम्मीदवार सुनील सांगवान की खूब चर्चा, इनके जेलर रहते राम रहीम 6 बार जेल से आया बाहर

Haryana Assembly Elections 2024: बीजेपी ने 67 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. अब केवल 23 प्रत्याशियों की सूची जारी करनी बाकी रह गई है.

Haryana News: हरियाणा बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची में एक नाम की खूब चर्चा हो रही है. यह नाम उस पूर्व जेल अधिकारी का है जिन्होंने डेरा सच्चा सौदा चीफ को छह बार पैरोल दी है. बीजेपी ने सुनील सांगवान (Sunil Sangwan) को टिकट दिया है. डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम (Ram Rahim) रेप के आरोप में दोषी पाया गया है. वहीं, सांगवान को दादरी से टिकट दिया गया है. 

2 सितंबर को बीजेपी में हुए थे शामिल

सुनील सांगवान की बात करें तो उन्होंने 2 सितंबर को बीजेपी ज्वाइन की है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने राम रहीम को छह बार पैरोल दी थी.

बबीता फोगाट का कटा टिकट

2019 में दादरी सीट से रेस्लर बबीता फोगाट को टिकट दिया था. इस बार उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया. 2019 में बबीता फोगाट को टिकट मिलने से नाराज होकर सोमवीर सांगवान ने पार्टी छोड़ दी थी और  2019 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था. वह यहां से विजयी हुए थे. सोमवीर सांगवान उन निर्दलीय विधायकों में रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया. अगर दादरी की सीट मिली तो सोमवीर कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं.

बबीता फोगाट पर कांग्रेस का तंज

दादरी से बबीगा फोगाट का टिकट कटने पर कांग्रेस ने तंज किया. कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बिना नाम लिए हुए कहा, "हक़ की लड़ाई लड़ते हुए किसानों को फेसबुकिया और विपक्षी बताया. न्याय मांगते साथी पहलवानों को कांग्रेस की कठपुतली बुलाया. अपनी बहन, अपने किसान, अपने लोगों का जिसने साथ ना दिया. उसके साथ कौन है. BJP काम निकाल कर दूध की मक्खी की तरह फेंक देती है. हरियाणा में किसी को ये खूब समझ आया."

चार साल में कई बार जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम

राम रहीम को पिछले महीने ही 21 दिन की फर्लो दी गई थी. चार साल में यह राम रहीम को दी गई 10वीं पैरोल या फर्लो थी.  ऐसा देखा गया है कि चुनाव से पहले राम रहीम को फर्लो दिया गया है. उन्हें जनवरी में ही 50 दिन की पैरोल दी गई थी. इसके बाद पिछले साल राजस्थान चुनाव से पहले नवंबर में तीन सप्ताह की पैरोल दी गई थी. 2022 में उन्हें तीन पर पैरोल दी गई थी. पहले पंजाब चुनाव से पहले फरवरी में 21 दिन के लिए, फिर हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव में जून के महीने में, और फिर हरियाणा के उपचुनाव से पहले अक्टूबर में पैरोल दी गई थी.

ये भी पढ़ें- BJP की पहली लिस्ट के बाद नेताओं के इस्तीफे पर CM नायब सैनी बोले, 'किसी ने पार्टी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget