एक्सप्लोरर

ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बजरंग पूनिया की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं संकट से...'

Bajrang Punia News: अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बजरंग पूनिया ने कहा कि मैं पार्टी का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी.

Bajrang Punia Latest News: पहलवान बजरंग पूनिया शुक्रवार (6 सितंबर) को कांग्रेस में शामिल हो गए. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसपर बजरंग पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है. 

बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "मैं हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी. मैं संकट से झूझ रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्षों का साथी बनने की कोशिश करूंगा और संगठन का सच्चा सिपाही बनकर काम करूंगा. जय किसान"

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है."

कांग्रेस ज्वाइन करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
पहलवान विनेश फोगट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद बजरंग पूनिया को कांग्रेस पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इसके पहले नई द‍िल्‍ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हुए थे.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा, "आज का दिन बहुत बड़ा है. हम शुरू से ही पहलवानों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे. हमें इन दोनों ही पहलवानों पर गर्व है." वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग पूनिया ने कहा, "कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे. पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन बीजेपी ने हमारा साथ नहीं दिया."

ये भी पढ़ें- 'हमें उम्मीद है कि...', हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति BJP में शामिल, CM सैनी ने यमुनानगर को दी 5 करोड़ की सौगात
कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति BJP में शामिल, CM सैनी ने यमुनानगर को दी 5 करोड़ की सौगात
Panipat News: 'मस्जिद पर कब्जा लेने आया हूं' कहकर बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने कान पकड़कर मांगवाई माफी
'मस्जिद पर कब्जा लेने आया हूं' कहकर बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने कान पकड़कर मांगवाई माफी
कांग्रेस में होगी कैप्टन अमरिंदर की वापसी? पूर्व सीएम के बयान से मिले संकेत, बोले- 'वे हमारे संपर्क में हैं और...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन अमरिंदर की वापसी? पूर्व सीएम के बयान से मिले संकेत, बोले- 'वे हमारे संपर्क में हैं और...'
Faridabad News: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की मौत
फरीदाबाद: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की मौत

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget