एक्सप्लोरर

अनिल विज ने नायब सिंह सैनी पर बोला हमला, दोस्तों संग चित्रा सरवारा की फोटो शेयर कर पूछा- 'ये रिश्ता...'

Anil Vij: अनिल विज के मुताबिक आशीष तायल खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी FB पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र हैं. वो बीजेपी विरोधी चित्रा सरवारा के साथ भी दिखाई देते हैं. ऐसे में गद्दार कौन? 

Anil Vij On Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. वहीं, हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने उनके खिलाफ एक बार फिर बगावत के सुर बुलंद कर दिए हैं. विज ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सीएम सहित उनके साथ खड़े लोगों पर गद्दार की स्टैंप लगी है. उन्होंने सीएम से पूछा है कि आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने एक्स वीडियो सभी से साझा करते हुए पूछा- "इसमें जो आशीष तायल दिख रहे हैं, वो खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताते हैं. जबकि इनके साथ जो कार्यकर्ता हैं, उन्होंने विधानसभा चुनाव में उनके विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के लिए प्रचार किया था. वही लोग सीएम के साथ भी दिखाई दे रहे हैं. विज ने सवाल किया है कि "ये रिश्ता क्या कहलाता है?"


बीजेपी प्रत्याशी का विरोधी कौन?

दरअसल, आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं. तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है बीजेपी उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई? जहां तक आशीष तायल की बात है तो उन्होंने अपने फेसबुक पर खुद को अंबाला जिला बीजेपी का कोषाध्यक्ष बता रखा है. 

दरअसल, यह कोई पहला मामला नहीं जब अनिल विज ने सीएम या खुद की सरकार के विरोध में बयान दिया है. वह समय-समय पर बीजेपी के विरोध में बयान पहले भी देते रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने आदेशों की अनुपालना न होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को निशाने पर लिया है. 

Haryana Holiday: हरियाणा में 5 फरवरी को छुट्टी घोषित, क्या कर्मचारियों की कटेगी सैलरी? इस वजह से लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget