एक्सप्लोरर

Haryana News: अनिल विज का तंज, 'योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन रख लें ममता बनर्जी'

Anij Vij on Mamata Banerjee: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का बुरा हाल कर दिया. कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करता.

हरियाणा के मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर लिया. उन्होंने तंज किया कि ममता बनर्जी को योगी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन लेनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि हम किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं हैं. हम धर्म के ठेकेदारों के खिलाफ हैं.

ममता बनर्जी के 'गंदा धर्म' वाले बयान पर विवाद

दअसल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के कार्यक्रम में ये कह दिया कि वो बीजेपी के बनाए ‘गंदा धर्म’ का पालन नहीं करती जो हिंदू धर्म के भी खिलाफ है. उनके इसी बयान पर बीजेपी हमलावर है. अनिल विज ने कहा, "ममता बनर्जी कोई अथॉरटी नहीं हैं. ममता बनर्जी ने बंगाल का बुरा हाल कर दिया है. आज कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता. ये है उनकी विचारधारा."

'योगी दी ने इतना बड़ा आयोजन करा दिया'

अनिल विज ने कहा, "हमारे योगी जी को देखो उत्तर प्रदेश में. इतना बड़ा आयोजन (महाकुंभ) करवा दिया. किसी को गुंडागर्दी करने की हिम्मत नहीं पड़ती है. मैंने तो पहले भी कहा था कि अच्छा हो कि ममता बनर्जी योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन रख लें." 

विपक्ष का काम सिर्फ अचड़न लगाना- विज

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने वक्फ बिल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "ये आज का टूटा फूटा विपक्ष है, इन्होंने एक लाइन बनाई है कि जो भी काम होने हैं उसमें अड़चन लगाओ. जब सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो उसमें भी ये तरह तरह के बयान देते हैं. कोई भी सुधारात्मक कदम जैसे धारा 370 हटाई गई, ये हिंदुस्तान के चेहरे पर बदनुमा दाग था. खुश होने की बजाय उस पर भी विरोध करते हैं. राम जी का मंदिर बना अयोध्या में, उसका भी विरोध किया. महाकुंभ में आधे से ज्यादा हिंदुस्तान गया, आस्था है, ये उस पर भी उलटे बयान देते हैं."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget