एक्सप्लोरर

29 साल पहले भी आसमान से बरसी थी मौत, बिना धर्म देखे 349 शवों को एक कब्रिस्तान में दफनाया गया, बुलडोजर से खोदी गई थी कब्र

Plane Crash: चरखी दादरी में 1996 में हुए विमान हादसे में मारे गए 349 लोगों में से 298 शव एक ही कब्रिस्तान में दफनाया गए हैं. मृतकों की अंतिम क्रिया में सभी धर्मों के धर्मगुरु शामिल हुए थे.

Charkhi Dadri Plane Crash News: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद करीब 29 साल पहले 12 नवंबर 1996 को दो विमान हवा में टकराने से हुए हादसों में सभी 349 यात्रियों व विमान स्टाफ सदस्यों की मौत हो गई थी. दिल्ली से लौट रही सऊदी अरब एयरलाइंस की फ्लाइट 763 (बोइंग 747) और यहां आ रही कजाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट 1907 (इल्युशिन II-76) चरखी दादरी के टिकाण गांव के ऊपर आपस में टकरा गई थीं.

दोनों विमानों में क्रू मेंबर्स सहित कुल 349 लोग सवार थे, और सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. हादसे के बाद अस्पताल में केवल 298 शव पहुंचे थे, जिनमें से सरकार ने 118 की पहचान कर उनके परिजनों को शव सौंप दिए थे, जबकि 51 लोगों की बॉडी तक नहीं मिली थी. उस समय शवों का अंतिम संस्कार चरखी दादरी के सदियों पुराने कब्रिस्तान में जेसीबी से गड्ढा खोदकर किया गया था. सभी धर्मों के मृतकों को एक साथ दफनाया गया और अंतिम क्रिया में विभिन्न धर्मों के गुरु शामिल हुए थे.

चरखी दादरी के चिड़िया मोड़ स्थित आजादी से पहले के कब्रिस्तान में सरकार ने इस विमान हादसे की स्मृति में एक बोर्ड भी लगाया है. इस बोर्ड पर दोनों विमानों के यात्री और स्टाफ सदस्यों की जानकारी अंकित की गई है. मृतकों की संख्या, राष्ट्रीयता और अन्य विवरण भी दिए गए हैं. मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के प्रधान और सेना से रिटायर्ड कैप्टन मोहम्मद शरीफ ने बताया कि सऊदी अरब और कजाकिस्तान के विमानों के टकराने से 349 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी.

घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था- जली हुई लाशें और शरीर के कटे-फटे अंग चारों ओर बिखरे पड़े थे. उन्होंने बताया कि 298 डेड बॉडीज़ को कब्रिस्तान में लाया गया था, जिनमें 118 की पहचान हो पाई थी. शेष 180 को सामूहिक रूप से तीन स्थानों पर दफनाया गया. सभी धर्मों के गुरु मौजूद थे.

349 मृतकों में सबसे ज्यादा भारत के रहने वाले थे

हादसे में मारे गए 349 लोगों में सबसे अधिक भारत के रहने वाले थे. चरखी दादरी कब्रिस्तान में लगाए गए बोर्ड पर मृतकों की राष्ट्रीयता के आधार पर विवरण दिया गया है- भारत के 231, सऊदी अरब के 18, नेपाल के 9, पाकिस्तान के 3, अमेरिका के 2, ब्रिटेन और बांग्लादेश के 1-1. भारतीय मृतकों में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा (80), फिर बिहार (48), राजस्थान (46), दिल्ली (15), केरल (13), जम्मू और कश्मीर (9), पंजाब (7), आंध्र प्रदेश (3), महाराष्ट्र (3), हरियाणा, असम और मध्य प्रदेश से 2-2 लोग शामिल थे.

अब भी आते हैं विदेशों से लोग, 12 नवंबर को करेंगे कार्यक्रम

रिटायर्ड कैप्टन मोहम्मद शरीफ ने बताया कि मृतकों में अधिकांश भारतीय थे, लेकिन अन्य देशों के यात्री भी इस हादसे का शिकार हुए. उनके परिजन आज भी कभी-कभी कब्रिस्तान में आते हैं. बीते वर्ष अमेरिका से एक महिला आई थी, जिसकी दोस्त की मौत इस हादसे में हुई थी. उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को हादसे की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. सरकार की अनुमति लेकर वे यह कार्यक्रम करेंगे और कब्रिस्तान की देखरेख के लिए भी सरकार से मांग रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget