एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल बोले, 'गुजरात के अंदर 30 साल राज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी...'

Arvind Kejriwal News: विसावदर उपचुनाव में आप के उम्मीदवार गोपाल इटालिया के लिए वोट मांगते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत इसे नहीं तोड़ सकती.

गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खड़िया गांव में एक जनसभा को संबोधिक किया. उन्होंने कहा कि राजकोट से जूनागढ़ का रास्ता सड़क मार्ग सवा सौ किलोमीटर है. उन्होंने कहा कि राजकोट से जूनागढ़ आने में उन्हें साढ़े तीन घंटे लग गए, इतनी खराब सड़क है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात के अंदर 30 साल राज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी सड़कें नहीं बना पाई.

'हर एक घंटे में बिजली जा रही है'

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "कल रात को हमारी कालसारी में सभा थी. जूनागढ़ से रात को मैं कालसारी गया. सारी सड़क टूटी हुई थीं. अभी मैं यहां पर जूनागढ़ से आया, सारी सड़क टूटी हुई हैं. 30 साल से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इन्होंने क्या किया? मैं होटल में रुका हुआ हूं. हर एक घंटे में बिजली जा रही है. जब हम कालसारी गए तो वहां गांव में बिजली नहीं थी. आज भी नहीं है."

'20 साल से विसादर के लोगों ने बीजेपी को...'

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा, "30 साल में बीजेपी गुजरात को 50 साल पीछे ले गई है. आज गुजरात में कुछ नहीं है. न बिजली है, न पानी है और न सड़कें हैं. महंगाई हो रही है, चारों तरफ हाहाकार हो गया है. मैं दिल्ली से आप लोगों के बीच में आया हूं विसावदर के लोगों को सैल्यूट करने के लिए. जब 30 साल से गुजरात में बीजेपी का शासन था, पिछले 20 साल से विसावदर के लोगों ने बीजेपी को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया."

'गोपाल इटालिया को कोई नहीं तोड़ सकता'

इसके आगे उन्होंने कहा, "पिछली दो बार से पहले हर्ष रिबाडिया को को जिताया, बीजेपी ने तोड़ लिया. आपने हमारे भूपत भायाणी को जिताया बीजेपी ने तोड़ लिया. ये तो गलत बात है. जनता जिसको वोट देती है उसको तोड़ना गलत बात है. ये जनता के साथ धोखा है...हमने आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता में से एक गोपाल इटालिया को टिकट दिया है...गोपाल इटालिया बड़ा मजबूत आदमी है, उसको दुनिया की कोई ताकत नहीं तोड़ सकती. मैं आपको गारंटी देकर जा रहा हूं. आप गोपाल इटालिया को भारी बहुमत से जिताओ, कोई दुनिया की ताकत इनको नहीं तोड़ सकती."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget