एक्सप्लोरर

Surendranagar News: सुरेंद्रनगर में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

Surendranagar: सुरेंद्रनगर में एक 12 साल की बच्ची 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है. बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

Gujarat News: गुजरात के सुरेंद्रनगर से बड़ी खबर आ रही है. सुरेंद्र नगर के धांगध्रा तालुका के गांव गाजरणवाव में बोरवेल में 12 साल की बच्ची गिर गई है. बच्ची 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरी है. बताया जा रहा है कि बच्ची 60 फीट पर फंसी हुई है. बता दें, ये अनिरुद्धभाई अर्जनभाई की एक वाडी है जहां ये 12 साल की बच्ची 400 फीट गहरे बोर में गिरी है. मौके पर रेस्क्यू टीम टीम पहुंच चुकी है, और बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. बच्ची को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

कब गिरी बच्ची?
बताया जा रहा है कि, सुबह के आठ बजे धांगध्रा के पास एक 12 साल की बच्ची जिसका नाम मनीषा है वो उस रास्ते से निकली होगी और उस गहरे बोरवेल में गिर गई होगी. लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो मौके लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बता दें कि, पास में ही आर्मी के जवानों का एक कैंप है. सूचना पाकर आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे. इसके साथ-साथ मौके पर स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे. बच्ची 60 फीट नीचे फंसी हुई है और बच्ची की आवाज बाहर तक सुनाई दे रही है. बोरवेल के अंदर बच्ची का दम न घुटे और उसे सांस लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए बच्ची को ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है.

PM Modi Gujarat Visit: आज गुजरात आएंगे पीएम मोदी, भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज का करेंगे उद्घाटन

बच्ची को सुरक्षित निकाला गया बाहर
मौके से राहत भरी खबर ये आ रही है कि, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को आखिर सफलता मिल गई और रेस्क्यू टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सेना के जवानों ने बच्ची को रस्सी की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. बता दें कि इससे पहले भी सुरेंद्रनगर में एक बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया था जिसे रेस्क्यू टीम ने 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया था. तब बच्चा खेलते-खेलते गहरे बोरवेल में गिर गया था.

ये भी पढ़ें:

Gujarat 10th, 12th Exams 2022-23: गुजरात बोर्ड ने जारी किया दसवीं और बारहवीं का परीक्षा शेड्यूल, इस तारीख से होंगे एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget