एक्सप्लोरर

सूरत लोकसभा चुनाव: निर्विरोध जीतने वाले मुकेश दलाल का पहला बयान, 'कांग्रेस का पार्षद जीरो, MLA जीरो और अब...'

Surat Lok Sabha Constituency: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी के नेता मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. पार्टी ने धांधली के आरोप लगाए हैं.

Surat Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले ही बीजेपी को अपने गढ़ गुजरात में सोमवार (22 अप्रैल) को बड़ी जीत मिली. सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत हासिल की है. इस जीत के बाद मुकेश दलाल ने कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सूरत में कांग्रेस के पार्षद जीरो, एमएलए जीरो और अब तो उम्मीदवार भी जीरो हो गए हैं.

मुकेश दलाल ने कहा, ''आज मुझे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. गुजरात और देश में पहला कमल खिला है और मैं ये कमल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण कमलों में अर्पित करता हूं. साथ ही पीएम मोदी, अमित शाह, प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल और सीएम भूपेंद्र पटेल का आभारी हूं कि इन्होंने मुझपर विश्वास किया. आज का परिणाम ये इशारा कर रहा है कि पूरे देश में 400 पार के लक्ष्य में पहला कदम है. बीजेपी-एनडीए निश्चित तौर पर ये लक्ष्य हासिल करेगा.''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस का फॉर्म रिजेक्ट हो गया था. बाकी उम्मीदवार ने नरेंद्र मोदी का साथ देकर अपना फॉर्म वापस कर लिया. बीजेपी कांग्रेस मुक्त देश बनाना चाहती है. इसकी शुरुआत सूरत ने बहुत पहले शुरू कर दी थी. पार्षद जीरो, एमएलए जीरो और अब तो उम्मीदवार भी जीरो. देश को संभालने की जो बात करती है वो अपना संगठन नहीं संभाल पा रही है.''

कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द

इससे पहले सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया था. इसके अलावा BSP उम्मीदवार प्यारेलाला भारती समेत अन्य उम्मीदवारों ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ली. ऐसे में मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए हैं. कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है.

'किंगमेकर नहीं, बल्कि किंग...', बालासाहेब ठाकरे का जिक्र कर CM एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget