एक्सप्लोरर

Gujarat: पूर्व कांग्रेस विधायक और सीनियर नेता गोवाभाई रबारी बीजेपी में शामिल, बेटे ने भी ज्वाइन की पार्टी

गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोवाभाई रबारी और उनके बेटे संजय रबारी बीजेपी शामिल हो गए है. गोवाभाई रबारी बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं के सहायता से बीजेपी में शामिल हो गए.

Gandhinagar News: गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज नेता गोवाभाई रबारी और उनके बेटे संजय रबारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बता दें कि गोवाभाई रबारी कांग्रेस में काफी समय से राजनीति कर रहे थे. जब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ा तब उन्होंने दूसरी पार्टी बना ली थी. बाद में बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं के सहायता से बीजेपी में शामिल हो गए. उनकी कांग्रेस छोड़ने की वजह गुजरात में कांग्रेस का सियासी वजूद कमजोर हो जाना माना जा रहा है. गोवभाई रबारी का काफी लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. 

इन दो नेताओं ने बनाया पार्टी बदलने का रास्ता 

उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गोवाभाई रबारी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. सोमवार को गोवाभाई रबारी के साथ उनके बेटे संजय रबारी ने भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. सूत्रों की मानें तो गुजरात में कांग्रेस की बिगड़ती स्थिति, नेतृत्व की कमी और पार्टी सदस्यों के बीच आंतरिक खींचतान के कारण गोवाभाई ने पार्टी से दूरी बना ली. भाजपा के दो प्रभावशाली नेताओं-विधायकों शंकर चौधरी और बलवंत सिंह राजपूत ने गोवाभाई रबारी के बीजेपी में आने का रास्ता बनाया.

गुजरात में कांग्रेस के कमजोर होने से बदली पार्टी!

डीसा के कुचडवा गांव के रहने वाले गोवाभाई रबारी पिछले 35 सालों से सक्रिय राजनीति में हैं. सात चुनावों के दौरान, उन्होंने डीसा, दियोदर और धानेरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा. पिछले चुनाव में उनके बेटे संजय रबारी ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर डीसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. खास बात ये है कि गुजरात में कांग्रेस काफी कमजोर हो गई है. यहां तक कि पार्टी को विधानसभा में विपक्ष की हैसियत भी नहीं है. हालांकि, कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस इकाई का प्रमुख बनाया गया है. लेकिन, ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि गुजरात में कांग्रेस का सियासी वजूद कब तक पुनर्जीवित होता है.

Maharashtra: उद्धव गुट का शिंदे गुट पर तंज, कहा- 'दिल्ली के चरणों में गिरने वाले जब शिवसेना का नाम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget