एक्सप्लोरर

Gujarat BJP Candidate List 2022: बीेजपी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट, जामनगर की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

Gujarat Assembly Election2022: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भारतीय जनता पार्टी ने जामनगर उत्तर सीट से टिकट दिया है. वो 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई हैं.

अहमदाबाद: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जामनगर उत्तर (Jamnagar North) सीट से टिकट दिया है. वो तीन साल पहले बीजेपी में शामिल हुई हैं.रिवाबा जडेजा गुजरात के राजकोट (Rajkot) की रहने वाली हैं. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उनके पिता उद्योगपति हैं. राजपूतों का संगठन होने का दावा करने वाली करणी सेना से राजनीति की शुरुआत करने वाली रिवाबा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. रविंद्र जडेजा से उनकी शादी 2016 में हुई थी. जामनगर उत्तर की लड़ाई दिलचस्प हो सकती है. ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस इस सीट से रविंद्र जडेजा की बहन नैना जड़ेजा को टिकट दे सकती है. नैना जामनगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं.

कौन हैं रिवाबा जडेजा

रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा और उनकी बहन नैना जडेजा भी राजनीति में हैं. नैना, जामनगर में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. ऐसी चर्चा है कि नैना ने जामनगर उत्तर सीट से ही कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की है. वो जामनगर में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं. उनकी जामनगर में काफी पकड़ भी है. उनका वहां एक होटल भी है. अगर उनको कांग्रेस ने टिकट दिया तो जामनगर उत्तर में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहां भाभी और ननद आमने सामने होंगी.

बीजेपी ने रिवाबा जडेजा को अपने विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काटकर टिकट दिया है. बीजेपी ने यह फैसला फीडबैक के आधार पर लिया है. क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी होने के साथ ही रिबावा की राजनीतिक सक्रियता भी उनके पक्ष में गई. 

किसके साथ होंगे रविंद्र जडेजा?

जामनगर उत्तर सीट का मैच रविंद्र जडेजा के लिए भी चुनौती होगा, क्योंकि अगर कांग्रेस ने नैना जडेजा को टिकट दे दिया तो उनके सामने दुविधा होगी. उनके सामने संकट यह होगा कि वो पत्नी का साथ दें या बहन का, जिसने उन्हें मां की मौत के बाद पाला-पोसा है. रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा भी कांग्रेस में हैं.

ये भी पढ़ें

Gujarat BJP Candidates 2022 List:  गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम भूपेंद्र पटेल यहां से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget