एक्सप्लोरर

Morbi Cable Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी हादसे के बाद पुलिस का एक्शन, पुल के मैनेजर समेत नौ लोग हिरासत में

Gujarat News: गुजरात के मोरबी में पुल टूटने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है. इस हादसे में 140 से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. वहीं सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं. 

Gujarat News: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम एक पुल टूटने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है. इस हादसे में 140 से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. वहीं सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं. मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों में पुल के प्रबंधक और रखरखाव पर्यवेक्षक शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस पुल के प्रबंधन से जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है. 

हादसे की जांच के लिए एसआईटी गठित

मोरबी हादसे के बाद प्रशासन ने जूल ब्रिज प्रबंधन के प्रबंधक, रखरखाव टीम के प्रबंधक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 114 के तहत अपराध दर्ज कराया है. पुलिस में की हुई शिकायत में कहा गया है कि पुल का उचित रखरखाव नहीं किया गया था. वहीं सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए आईजी की अध्यक्षता में एक पांच सदस्सीय एसआईटी का गठन किया है.

3 दिन पहले मरम्मद के बाद जनता के लिए खोला गया था पुल

बता दें  कि गुजरात के मोरबी में रविवार शाम मच्छु नदी पर बना झूलता पुल टूट गया था, हादसे के वक्त पुल पर 500 लोग मौजूद थे. पुल टूटने के बाद सभी लोग नदी में गिर गए, जिसमें से अब तक 140 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. मेन्टेनेंस के बाद पुल को 3 दिन पहले ही आम जन के लिए खोला गया था.  हादसे के दौरान लोग पुल के ऊपर छठ पूजा के लिए मौजूद थे. अब सवाल यह उठता है कि पुल की मरम्मत करने वाले ठेकेदार ने बिना जांच परख के किसके दबाव में पुल को खोला?

वहीं इस पुल के गिरने को लेकर गुजरात चुनाव से पहले राजनीति भी शुरू हो गई है. विपक्षी दल बीजेपी को इस हादसे का जिम्मेदार बता रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने पुल की मेंटेनेंस में बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजन को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें:

Major Bridge Accidents: गुजरात से पहले दुनियाभर में हुए कई बड़े पुल हादसे, 20 सालों में हजारों लोगों की गई जान- देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget