एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने गुजरात के कच्छ में भी की हमले की कोशिश, सेना ने मार गिराए 3 ड्रोन

Kutch News: कच्छ के कोटेश्वर सीमा क्षेत्र में संदिग्ध आकाशीय गतिविधि देखी गई. यहां तीन ड्रोन मार गिराए गए. यहां के लखपत इलाके में भी ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई.

Pakistan Drone Attack Attempt In Kutch: पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई) को भारत में कई जगह ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश की. इस दौरान गुजरात के कच्छ में भी पड़ोसी मुल्क द्वारा नापाक हिमाकत की गई. कच्छ सीमा पर छह ड्रोन देखे गए. पिछले कई घंटों से ये ड्रोन दिखाई दिए. इनमें से तीन ड्रोन मार गिराए गए.

कच्छ के कोटेश्वर सीमा क्षेत्र में संदिग्ध आकाशीय गतिविधि देखी गई. यहां तीन ड्रोन मार गिराए गए. यहां के लखपत इलाके में भी ड्रोन जैसी वस्तु देखी गई. पूरे लखपत में भी ब्लैकआउट हो गया है. कच्छ के अधिकांश इलाकों में ब्लैकआउट किया गया. एहतियात के तौर पर दोपहर में कोटेश्वर मंदिर भी बंद कर दिया गया था. क्रीक क्षेत्र में 3 ड्रोन मार गिराए जाने की खबर है.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को गुजरात के सीमावर्ती जिलों कच्छ और बनासकांठा के कई हिस्सों में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. गुजरात के कच्छ और बनासकांठा दोनों जिले की सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं. 

अधिकारियों के मुताबिक भुज, नलिया, नखत्राणा और गांधीधाम कस्बों सहित कच्छ के कई हिस्सों में पाकिस्तान द्वारा किसी भी आक्रामक इशारे को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में पूर्ण ब्लैकआउट कर दिया गया. इसी तरह, बनासकांठा जिले के सुईगाम तालुका के सीमावर्ती कई गांवों में ब्लैकआउट घोषित किया गया है. 

इससे पहले दिन में, गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा गांव के पास एक सुदूर स्थान पर 'ड्रोन जैसी' वस्तु का मलबा मिला, जो पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा के करीब है. जिस स्थान पर मलबा मिला वह भारत-पाक सीमा से 20 किलोमीटर दूर है.

बुधवार (7 मई) को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है. इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुरीदके स्थित ठिकाना शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget