एक्सप्लोरर

Surat Lok Sabha Seat Winner: मुकेश दलाल जीते तो बदला गुजरात का गणित, अब 25 सीटों पर होगी वोटिंग

Mukesh Dalal Wins: बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल को जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है. वो लोकसभा चुनाव 2024 को पहले विजेता बन गए हैं. वो लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं.

गुजरात में अब लोकसभा की 25 सीटों पर ही वोटिंग होगी. सूरत सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने सोमवार (22 अप्रैल) को निर्विरोध जीत हासिल कर ली और उन्हें जीत का सर्टिफिकेट भी मिल गया है. गुजरात में बीजेपी का खाता खुल गया है. कांग्रेस कैंडिडेट का पर्चा अयोग्य घोषित होने और सभी निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी के प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध विजयी हुए हैं.

सूरत में चुनावी लड़ाई ने तब अप्रत्याशित मोड़ ले लिया, जब 21 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया. बता दें कि गुजरात के अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में लड़ाई दो पार्टियों - कांग्रेस और बीजेपी के बीच है.

क्यों अमान्य हुई कांग्रेस कैंडिडेट की उम्मीदवारी?

शुरू में सूरत कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभानी के नामांकन फॉर्म में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाई गई. जिसके बाद उनकी उम्मीदवारी अमान्य हो गई.

बता दें कि कांग्रेस के उम्मीदवार का फॉर्म रिजेक्ट होने के बाद 9 उम्मीदवार मैदान में बचे थे जिनमें से बसपा के उम्मीदवार प्यारेलाल भारती सहित 8 अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिया और बीजेपी के मुकेश दलाल बिना लड़े ही चुनाव जीत गए.

गुजरात में पहली बार कोई निर्विरोध जीता

गुजरात में लोकसभा चुनाव में ये पहला मौका है जब कोई प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीता है. मुकेश दलाल बीजेपी की और से भी पहले उम्मीदवार हैं जो निर्विरोध जीते हैं और देश में अब तक 29वें उम्मीदवार हैं जिन्होंने लोकसभा का चुनाव निर्विरोध जीता है.

7 मई को होगी वोटिंग

सूरत बीजेपी का गढ़ है. 1989 से यहां लगातार बीजेपी जीतती रही है. यहां से छह बार काशीराम राणा जीते. तीन बार से दर्शना जरदोश चुनाव जीतीं. इस बार बीजेपी ने दर्शना जरदोश का टिकट काटकर मुकेश दलाल को उम्मीदवार बनाया था. मुकेश दलाल सूरत नगर निगम में तीन बार पार्षद चुने गए. 7 मई को गुजरात की बची सीटों पर वोटिंग होगी.

कौन हैं मुकेश दलाल? जिन्होंने लोकसभा चुनाव में बिना वोटिंग के ही हासिल कर ली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget