एक्सप्लोरर

Kutch BSF: कच्छ में BSF की बड़ी कार्रवाई, तट से दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, इलाके में चलाया गया विशेष अभियान

Kutch Pakistani Fisherman: कच्छ के तट पर BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक क्रीक इलाके से दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है. इस मामले में अभियान अभी भी जारी है.

Border Security Force in Kutch: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में कच्छ जिले के तट पर भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक क्रीक इलाके से दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है. बीएसएफ ने मंगलवार को बताया कि जिले के नालिया में वायु सेना स्टेशन ने सोमवार पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर मानवरहित वायु यान का इस्तेमाल कर हरामी नाला के एक क्षेत्र में मछुआरों और मछली पकड़ने की छह नौकाएं देखी. बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि वायु सेना स्टेशन ने इन नौकाओं की गतिविधियों की जानकारी फौरन बीएसएफ भुज को दी, जिसने इलाके में तुरंत एक विशेष अभियान चलाया.

बीएसएफ ने चलाया विशेष अभियान
इसमें कहा गया है, ‘‘भुज बीएसएफ ने 900 वर्ग किलोमीटर तक फैले हरामी नाला इलाके में तत्काल एक विशेष अभियान चलाया. अभी तक बीएसएफ कर्मियों ने दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है और अभियान अभी चल रहा है.’’ बीएसएफ ने बताया कि मछुआरों की पहचान यासीन शेख (35) और मोहम्मद शेख (25) के रूप में की गयी है. दोनों पाकिस्तान के सुजावल प्रांत में जीरो प्वाइंट के समीप एक गांव के रहने वाले हैं. बीएसएफ ने पांच अगस्त को इसी इलाके से एक पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ा था तथा पांच नौकाएं जब्त की थीं.

PM Modi in Jamnagar: जामनगर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, व्यापारियों को इस पुराने कानून से दिलाई निजात

गुजरात ATS और ICG की कार्रवाई
एक अन्य मामले में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने शनिवार को संयुक्त ऑपरेशन करते हुए अरब सागर (Arabian Sea) में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के करीब भारतीय जल में अल साकर (Al Sakar) नाम की पाकिस्तानी नाव (Pakistani Boat) को पकड़ा था. एटीएस और आईसीजी ने इस नाव से 350 करोड़ रुपये की कीमत की 50 किलोग्राम हेरोइन (Heroin) को भी जब्त किया था और नाव से 6 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था.

इस ऑपरेशन को लेकर गुजरात पुलिस महानिदेश आशीष भाटिया ने कहा कि गुजरात ATS और भारतीय तटरक्षक ने मिल एक पाकिस्तानी नाव अल साकार को 6 चालक सदस्यों और 50 किलोग्राम हेरोइन जिसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये है उसे पकड़ा है.

ये भी पढ़ें:

Ahmedabad News: अब अहमदाबाद में भी बन सकेंगे गगनचुंबी इमारतें, नगर निगम की टाउन प्लानिंग कमेटी ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget