एक्सप्लोरर

Kheda News: खेड़ा में आयोजित गरबा कार्यक्रम में छात्रों से लगवाए गए 'या हुसैन' के नारे, चार शिक्षक निलंबित

Kheda Garba: गुजरात के खेड़ा में आयोजित गरबा कार्यक्रम में कुछ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. आरोप है कि छात्रों से गरबा कार्यक्रम में 'या हुसैन' के नारे लगवाए गए थे.

Hathaj Primary School: गुजरात के खेड़ा जिले के हाथाज प्राइमरी स्कूल के चार शिक्षक को शुक्रवार को आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को कथित तौर पर 'या हुसैन' बोलने के लिए मजबूर करने पर रविवार को निलंबित कर दिया गया. जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के.एल. पटेल ने बताया, "रविवार की सुबह, मैंने अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ गांव का दौरा किया और छात्रों और स्कूल के अन्य सदस्यों से तथ्य इकट्ठा करने के बाद, चार शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया."

चार शिक्षकों को किया गया निलंबित
"शुक्रवार को आयोजित गरबा कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को निलंबित किया गया है. 'या हुसैन' के नारे लगाए गए और स्कूली छात्रों को 'या हुसैन' बोलने के लिए मजबूर किया गया. इससे बहुसंख्यक समुदाय की भावना आहत हुई है." उन्होंने साथ ही तालुका प्राथमिक शिक्षा कार्यालय को जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट देने को कहा है. निलंबित शिक्षकों में जागृति सागर, सबराबेन वोरा, एकताबेन आकाशी और सोनलबेन वाघेला हैं.

ABP News-C Voter Survey: क्या गुजरात में BJP को मिलेगा प्रचंड बहुमत? AAP और कांग्रेस की मिल सकती है इतनी सीट

शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि, "शनिवार को हिंदू धर्म सेना के नेताओं ने घटना की ओर मेरा ध्यान खींचा था. जिसके बाद हाथाज प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ जांच की गई." हिंदू धर्म सेना के राजन त्रिपाठी ने कहा, "गरबा हिंदू त्योहार है जिसमें दूसरे धर्म को बढ़ावा दिया गया है जिसने बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत किया है और इसलिए हिंदू धर्म सेना ने शिक्षकों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है." उन्होंने आरोप लगाया, "माता-पिता को तब पता चला, जब छात्रों ने स्कूल से लौटने के बाद उन्हें बताया. मुस्लिम समूह की टी-शर्ट पहने करीब 30 छात्रों ने 'या हुसैन' का नारा लगाना शुरू कर दिया, जिसका हिंदू छात्रों ने पीछा किया."

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election: गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान से पहले प्रचार ने पकड़ा जोर, इस पार्टी ने किया जीत का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget