एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: गुजरात AAP के अध्यक्ष बनाए गए इसुदान गढ़वी, जिम्मेदारी मिलने पर दी ये प्रतिक्रिया

अब तक गुजरात प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे गोपाल इटालिया को नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी और महाराष्ट्र में आप का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं 6 नेताओं को गुजरात में वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है.

Ahmedabad News: गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने इसुदान गढ़वी को गुजरात आप का अध्यक्ष बना दिया है. वहीं पार्टी ने अब तक गुजरात प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे गोपाल इटालिया को नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी और महाराष्ट्र में आप का सह प्रभारी बना दिया है. गुजरात अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए इसुदान गढ़वी ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर धन्यवाद दिया है.

गढ़वी ने ट्वीट कर कहा-  हम सब पर भरोसा करने के लिए अरविंद केजरीवाल जी का बहुत-बहुत धन्यवाद हम लोगों की सेवा करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे! नई जिम्मेदारी के लिए गोपाल भाई और पूरी टीम को बधाई!

 

इन 6 नेताओं को बनाया गया वर्किंग प्रेसिडेंट
गुजरात में जोन वाइज वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किए गए हैं. अल्पेश कथिरिया को सूरत जोन, चैतर वसावा को साउथ गुजरात जोन, डॉक्टर रमेश पटेल को नॉर्थ गुजरात जोन, जगमाल वाला को सौराष्ट्र जोन, जेवेल वसरा को सेंट्रल गुजरात जोन और कैलाश गढ़वी को कच्छ जोन का वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है.

विधानसभा चुनाव में गढ़वी, इटालिया को मिली थी हार
गढ़वी पिछले महीने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे. ‘आप’ ने यह फेरबदल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक महीने बाद किया है. गुजरात विधानसभा चुनाव के आठ दिसंबर को घोषित नतीजों में ‘आप’ को पांच सीटें मिली थी लेकिन गढ़वी और इटालिया सहित उसके सभी शीर्ष नेता चुनाव हार गए थे.

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘आप’ ने राज्य के छह क्षेत्रों के कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं. पार्टी ने रमेश पटेल को उत्तर का, चैतर वसावा को दक्षिण का, जेवल वासरा को मध्य का, जगमल वाला को सौराष्ट्र का, कैलाश गढ़वी को कच्छ और अल्पेश कथीरिया को सूरत का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल नीत आप ने गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए हुए चुनाव में 181 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे जिनमें से उसे केवल पांच सीटों पर ही सफलता मिली. गढ़वी खम्भालिया से और इटालिया कतारगाम सीट से चुनाव हार गए.

यह भी पढ़ें:

Gujarat: ज्यादा ब्याज वसूलने वाले प्राइवेट फाइनेंसर्स की खैर नहीं! गुजरात डीजीपी ने दिया ये सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget