एक्सप्लोरर

Gujarat: 'हैलो मैं मोरबी से बोल रही हूं...', ट्रैप में फंसा बिजनेसमैन, वीडियो कॉल पर कपड़े उतारे और गंवा दिए 2.69 करोड़

Sextortion Case: व्यापारी को एक महिला का कॉल आया और उसने कहा कि वह मोरबी से बोल रही है. इसके बाद उसे एक वीडियो कॉल आया जिसमें महिला ने व्यापारी को कपड़े उतारने को कहा.

Gujarat Crime:  गुजरात के एक व्यापारी से कथित तौर पर सेक्सटॉर्शन के एक मामले में 2.69 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली फर्म चलाता है. 8 अगस्त को उसे एक महिला का फोन आया था जिसने उसे बताया कि वह मोरबी से रिया शर्मा बोल रही है.

वीडियो कॉल कर बना ली आपत्तिनजक क्लिप

कुछ दिन तक रिया उससे बात करती रही और एक दिन उसने पीड़ित व्यापारी को वीडियो कॉल किया और उसे कपड़े उतारने को राजी कर लिया. इसके बाद उसने अचानक फोन काट दिया और कहा कि यदि वह उसे 50 हजार रुपए नहीं देता तो वह उसकी इस वीडियो को सर्कुलेट कर देगी. कुछ दिन बाद पीड़ित को एक आदमी का फोन आया जिसने उससे कहा कि वह दिल्ली पुलिस से इंस्पेक्टर गुड्डू शर्मा बोल रहा है. गुड्डू ने दावा किया कि उसकी वीडियो उसके पास है और इसी बहाने उसने पीड़ित से 3 लाख और एंठ लिए.

14 अगस्त को पीड़ित के पास एक अन्य शख्स का फोन आया जिसने कहा कि वह दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से बोल रहा है और उसने उससे कहा कि रिया ने सुसाइड करने का प्रयास किया है और ऐसा कहकर उससे 80.97 लाख रुपए की मांग की. उसकी बातों में आकर पीड़ित ने उसे भी पैसे दे दिये. इसके बाद उसके पास एक फर्जी सीबीआई अधिकारी से फोन आया जिसने पीड़ित से कहा कि लड़की की मां ने सीबीआई जांच की मांग की है और यदि वह समझौता करना चाहता है तो 8.5 लाख रुपए दे दे. व्यापारी ने उसे भी पैसे दे दिये. इसके बाद पीड़ित को एक फर्जी दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश भेजा गया, जिसमें कहा गया कि उसके खिलाफ मामले को बंद कर दिया गया है. पीड़ित को इस पर कुछ शक हुआ.

शक होने पर पीड़ित ने खटखटाया पुलिस का दरवाजा

इसके बाद उसने 10 जनवरी को साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और 2.69 करोड़ की ठगी का दावा करते हुए 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड सहिता की धारा  धारा 387 (जबरन वसूली), 170 (लोक सेवक के रूप में प्रतिरूपण), 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: Gujarat: उधर दिए थे पांच हजार, 4500 लौटाए भी, बस 500 रुपये के चलते भिखारी ने कर दी पड़ोसी की बेटी की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget