एक्सप्लोरर

Gujarat Crime: गुजरात में राइफल के पुर्जे बनवाने के आरोप में यमन का नागरिक गिरफ्तार, पिता का इलाज करवाने आया था आरोपी

Gujarat: यमन के एक नागरिक अब्दुल अजीज अल अजानी को एके-47 और अन्य असॉल्ट राइफलों के पुर्जों के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसने गुजरात से ये पुर्जे बनवाये थे

Gujarat News: यमन के 36 वर्षीय एक नागरिक को एके-47 और अन्य असॉल्ट राइफलों के पुर्जों के साथ गिरफ्तार किया गया है. यमनी नागरिक ने कथित तौर पर गुजरात की एक इंजीनियरिंग कंपनी से ये पुर्जे बनवाये थे. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

गुप्त सूचना के बाद किया गया गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अहमदाबाद अपराध शाखा ने आरोपी अब्दुल अजीज अल अजानी को नौ फरवरी को यहां एक होटल से गिरफ्तार किया और उसके पास से असॉल्ट राइफल के पुर्जे बरामद किये. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक गैस ब्लॉक, एक फ्रंट साइट, शॉर्ट बैरल और एके-47 सहित विभिन्न प्रकार के असॉल्ट राइफल के अन्य यांत्रिक पुर्जे भी बरामद किये. 

करीब 150 मोम के सांचे और चार डाइ किये गए बरामद

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने अहमदाबाद के जीआईडीसी के काठवाड़ा इलाके में स्थित दो कंपनियों से करीब 150 मोम के सांचे और चार डाइ बरामद किये हैं. अधिकारी के अनुसार, प्रारम्भिक जांच से पता चलता है कि अभियुक्त यमन के अल-बैदाह सिटी का निवासी है और मजदूरी एवं किसानी करता है. अपराध शाखा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यमन में असॉल्ट राइफल की मांग को देखते हुए मुनीर मोहम्मद ने भारत से इन पुर्जों को हासिल करने पर अब्दुल अजीज को कमीशन देने का प्रस्ताव रखा था.

अभियुक्त अपने पिता के इलाज के लिए मुंबई आया और इलाज के बाद पिता को वापस भेज दिया था तथा इसके बाद अहमदाबाद चला आया था. यहां आकर उसने पुर्जों की डाइ बनाने के लिए डीके इंजीनियरिंग नामक कंपनी में सम्पर्क साधा था. बयान में कहा गया है कि अजीज द्वारा उपलब्ध डिजाइन और माप के अनुसार डीके इंजीनियरिंग ने मेटल डाइ तैयार करके उसे दे दिया था.

आरोपी को सात दिन के लिए हिरासत में भेजा 

उसके बाद इसने काठवाड़ा जीआईडीसी इलाके में दो अन्य मैन्यूफैक्चरिंग फर्म से सम्पर्क किया और उन्हें डाइ से विभिन्न प्रकार के पुर्जे बनाने का ऑर्डर दिया था. आरोपी व्यक्ति ने कहा था कि इन पुर्जों का इस्तेमाल औद्योगिक मशीनों में किया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इस सिलसिले में हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

 

Gujarat Corona Update: गुजरात में कोरोना के 1883 नए मामले, 14 की मौत और 5005 मरीज हुए ठीक

Gujarat Corona News: गुजरात के 8 बड़े शहरों में Night Curfew में दी गई ढील, कल आये कोरोना के 2275 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget