एक्सप्लोरर

Gujarat Rain: गुजरात में बारिश का कहर, पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की हुई मौत

Gujarat Rain: गुजरात में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है. हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

Gujarat Rain Update: दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई, और 31,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने पत्रकारों को बताया कि बारिश से हुए नुकसान के कारण कच्छ, नवसारी और डांग जिलों में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं.

उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से 51 राज्य राजमार्ग और 400 से अधिक पंचायत मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है. इनमें से नौ लोगों की मौत डूबने के कारण हुई.’’

इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को बारिश के कारण हुए नुकसान से निपटने के वास्ते नकद और अन्य राहत सामग्री के लिए अधिक इंतजार ना करना पड़े.

‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ (एसईओसी) के अनुसार, बुधवार को सुबह छह बजे से 10 बजे के बीच चार घंटे में जूनागढ़, गिर सोमनाथ, डांग और अमरेली में 47 मिमी से 88 मिमी के बीच बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के जिलों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

Gujarat Rain Forecast: गुजरात में बारिश का कहर, बिजली गिरने से छह लोगों की हुई मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

यहां पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश
दक्षिण गुजरात में कच्छ, भरूच, डांग, नवसारी और तापी जिलों के कई इलाकों में बुधवार को सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटे में बेहद भारी बारिश हुई. एसईओसी के अधिकारियों ने बताया कि सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट, गिर सोमनाथ, अमरेली और जामनगर जिलों में अत्यंत भारी बारिश हुई.

त्रिवेदी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुल 31,035 लोगों को निकाला गया, जिनमें से 21,094 लोग अब भी अपने-अपने जिलों के आश्रय गृहों में हैं और 9,941 लोग अपने घर लौट गए हैं. उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में निचले इलाकों में पानी भरने के बाद फंस गए कुल 575 लोगों को निकाला गया.

मौके पर एनडीआरएफ तैनात
त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 18 दलों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है और दो दलों को तैयार रखा गया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को छोटा उदयपुर जिले के बारिश प्रभावित बोडेली कस्बे और कुछ अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया था.

मंत्री ने बताया कि भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जलाशयों में जल स्तर बढ़ गया है, जिनमें से 30 जलाशय अपनी कुल क्षमता के 70 फीसदी या उससे अधिक तक भर चुके हैं. प्रदेश का सबसे बड़ा सरदार सरोवर बांध भी अपनी कुल क्षमता का 48 फीसदी तक भरा हुआ है.

कहां कितनी बारिश हुई?
एसईओसी के अनुसार, बुधवार को सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटे में भरूच जिले के वागरा तालुका में 233 मिमी, कच्छ जिले के अंजार, कच्छ और गांधीधाम तालुकों में क्रमशः 212, 197 और 171 मिमी बारिश हुई, जबकि डांग के वाघई में 174 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान कम से कम 25 तालुका में 100 मिमी या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें-

Kutch Rain Forecast: कच्छ में गुरुवार तक भारी बारिश का अनुमान, स्कूल और आंगनवाड़ी दो दिनों के लिए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget