एक्सप्लोरर

Gujarat Rain Forecast: गुजरात में बारिश का कहर, बिजली गिरने से छह लोगों की हुई मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी 

Gujarat Rain: गुजरात में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. गुजरात में भारी बारिश के कारण बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है.

Gujarat Rain Update: गुजरात में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग विस्थापित हो गए. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. भरूच, छोटाउदपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, आनंद और वडोदरा में भारी बारिश की संभावना जताई है.

पिछले 24 घंटों में कहां ज्यादा हुई बारिश?
पिछले 24 घंटों में नर्मदा जिले के दडियापाड़ा शहर में सबसे अधिक 21 इंच बारिश हुई है, जबकि उमरपाड़ा में 16 इंच, तिलकवाड़ा में 20 इंच, सागबारा में 16 इंच और कपराडा में 15 इंच बारिश हुई है. आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को गांधीनगर स्थित राज्य आपात अभियान केंद्र में आयोजित एक बैठक में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा मौतें बिजली गिरने से हुई हैं. उन्होंने कहा, "प्रशासनिक कदाचार या लापरवाही के कारण एक भी मौत की सूचना नहीं है. बचाव कार्यों में नागरिकों का पर्याप्त सहयोग भी मिल रहा है."

Gujarat ATS: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मुंद्रा बंदरगाह के पास 350 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

कई जिलों में रेड अलर्ट
मंत्री ने दावा किया कि राज्य प्रशासन नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 18 टीमें और एसडीआरएफ की 18 प्लाटून तैनात की गई हैं, जबकि दो टीमों को तैयार रखा गया है. त्रिवेदी ने कहा कि राज्य के आठ में से तीन जिले भरूच, छोटाउदपुर और नर्मदा रेड अलर्ट जोन से बाहर आ गए हैं, जबकि पांच जिले सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड अभी भी रेड अलर्ट पर हैं.

हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
मंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 27,896 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. इनमें से 18,225 लोग अब भी आश्रय में हैं, जबकि 971 लोग पानी कम होने के बाद घर लौट चुके हैं. उन्होंने कहा कि बारिश के कारण 15 हाईवे और 439 सड़कों को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है.इस बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हेलीकॉप्टर से राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया. साथ ही उन्होंने बोडेली, राजपीपला और नवसारी के बारिश प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया.

ये भी पढ़ें-

Gujarat Flood Update: सीएम भूपेंद्र पटेल ने बोडेली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, हालात का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget