एक्सप्लोरर

चौबीस घंटे खुली रहती है ये दुकान, सामान लेने पर दुकानदार नहीं लेता पैसे, जानें इस अनोखी दुकान की कहानी

Gujarat News: पिछले 30 सालों से यह दुकान ऐसे ही चल रही है, दुकान में एक बार चोरी भी हुई, लेकिन सईदभाई इसके बाद भी दुकान पर नहीं बैठे.

Gujarat: इस घोर कलयुग में जहां आदमी आंखों के सामने सामान चुरा लेने ही हिम्मत रखता है एक दुकान ऐसी है जिसपर दुकानदार बैठता ही नहीं है. दुकान सामान से पूरी खचाखच भरी हुई रहती है, लोग आते हैं और अपनी मर्जी का सामान लेकर उसके दाम काउंटर पर रखकर चले जाते हैं. यह दुकान गुजरात के छोटाउदयपुर जिले के केवड़ी गांव  में स्थित है. दुकान में कोई दरवाजा नहीं है, और यह 24 घंटे खुली रहती है. मजे की बात ये है कि यह दुकान पिछले 30 सालों से इसी तरह चल रही है. दुकान के मालिक सईदभाई  कहते हैं कि वह 18 साल की उम्र से इस दुकान को चला रहे हैं.

विश्वास पर चलती है ये दुकान

उन्होंने कहा कि यह दुकान विश्वास पर चल रही है  और आगे भी चलती रहेगी. सईदभाई ने बताया कि पहले तो गांव वालों को इस तरह से दुकान चलाना अजीब लगा, लेकिन फिर उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को समझाना शुरू किया कि यदि उन्हें किसी चीज की जरूरत है  तो उनकी दुकान हमेशा खुली रहती है. इसके बाद लोग धीरे-धीरे दुकान पर विश्वास करने लगे. आज लोग आते हैं अपनी पसंद का सामान लेकर और पैसे रखकर चले जाते हैं. सईदभाई कहते हैं कि कोई भी बिजनेस विश्वास पर चलता है और यदि मैंने किसी का कुछ गलत नहीं किया है तो मेरे साथ भी कभी गलत नहीं होगा. मैं इस जीवन में मात्र ईश्वर से डरता हूं. इंसानों से कैसा डर. इसी सोच के साथ मैंने इस दुकान को चलाना शुरू किया.

दुकान में एक बार हुई थी चोरी
 सईदभाई बताते है कि उनकी दुकान से चार साल पहले बैटरी चोरी हो गयी थी. सईदभाई बताते हैं कि उनके पिता एक व्यवसायी थे. गांव के लोग उन्हें उभा सेठ के नाम से बुलाते थे और अब उन्हें भी लोग इसी नाम से बुलाते हैं. उनकी दुकान को भी उभा सेठ की दुकान कहा जाता है.

दुकान में मिलता है जरूरत का हर सामान

सईदभाई की दुकान पर पानी की टंकी, दरवाजे, टाइल, कटलरी, हार्डवेयर, दूध से लेकर किराने का सारा सामान मिलता है. सईदभाई केवड़ी गांव में अकेले ही रहते हैं. उन्होंने करीब 13 साल तक गोधरा से अपडाउन करके दुकान चलाई. वह पिछले 17 साल से वडोदरा में रहते हैं. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. उनके एक बेटा पायलट है जबकि दूसरा पढ़ाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें:

Video: गुजरात के वड़ोदरा में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

Gujarat Woman Set To Marry Herself: दुल्हे से नहीं खुद से शादी करेगी गुजरात की ये लड़की, अपने फैसले को बताया- ‘आत्म प्रेम’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget