एक्सप्लोरर

Terror Module: NIA का गुजरात में 'टेरर मॉड्यूल' के खिलाफ चार जिलों में छापा, संदिग्ध दस्तावेज बरामद, पूछताछ जारी

NIA in Gujarat: गुजरात में एनआईए ने आतंकवादी समूह आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में चार जिलों में छापा मारा है. इस मामले में तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Gujarat Terror module: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी समूह आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में रविवार को गुजरात के चार जिलों में छापे मारे. एनआईए ने कहा कि राज्य के भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिलों में छापेमारी की गई और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध दस्तावेज/सामग्री बरामद की गई. गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है. एटीएस ने एक बयान में कहा, 'लेकिन अभी खुलासा करने के लिए और कुछ नहीं है.'

गुजरात एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सूरत शहर में छापेमारी शुरू हुई और रविवार की सुबह अहमदाबाद, नवसारी और भरूच में अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की. अहमदाबाद के शाहपुर और दरियापुर इलाकों में संयुक्त टीमों ने छापेमारी की. गुजरात एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “एक चल रही जांच में, एनआईए ने चार अलग-अलग स्थानों, यानी अहमदाबाद, सूरत, नवसारी और भरूच में छापे मारे हैं. इस मामले में तीन लोगों से पूछताछ चल रही है.”

Gujarat: सार्वजनिक जगहों पर आते हैं 1000 लोग तो लगाने होंगे CCTV कैमरे, CM भूपेंद्र पटेल का एलान

टेरर के खिलाफ कई राज्यों में चला अभियान
एनआईए ने बयान में कहा कि गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. एजेंसी ने 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 153बी तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था. बता दें, 'टेरर मॉड्यूल' को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) एकदम एक्शन मोड में काम कर रही है. NIA लगातार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. NIA ने बिहार की राजधानी पटना में भी कुछ वक्त पहले एक 'टेरर मॉड्यूल' के खिलाफ कार्रवाई की थी.  

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: आज गुजरात आएंगे सीएम केजरीवाल, जनसभा को संबोधित कर 'दूसरी गारंटी' का करेंगे एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget