एक्सप्लोरर

लूट के आरोपियों के गुप्तांग में मिर्च और पेट्रोल, बेल्ट से पिटाई, 4 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Gujarat News: सूरत की अदालत ने पुलिस द्वारा तीन डकैती आरोपियों को प्रताड़ित करने पर खुद ही मामला दर्ज किया. चार पुलिसकर्मियों पर गुप्तांग में पेट्रोल और मिर्च डालने का आरोप है.

Surat News: सूरत की एक कोर्ट ने लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को यातना देने के मामले में स्वत: सज्ञान लेते हुए चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया है. आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के गुप्तांग में पेट्रोल और मिर्च पाउडर डालकर उन्हें यातनाएं दीं और उनके साथ मारपीट भी की.

पंचम अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) श्रद्धा एन फल्की की अदालत ने 26 मार्च को तीनों आरोपियों के बयानों के आधार पर मामले की खुद ही जांच की और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें तलब करने का आदेश पारित किया. 

पुलिसकर्मियों ने जान बूझकर दी यातनाएं- कोर्ट
अदालत ने तीनों आरोपियों और एक डॉक्टर के बयानों पर गौर किया. इस दौरान कोर्ट में मेडिकल रिकॉर्ड समेत कई दस्तावेज पेश किए गए. इसके बाद अदालत ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा पाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर चोट पहुंचाने और डराने धमकाने के मकसद से इस अपराध को अंजाम दिया है. 

लूट के तीन आरोपियों-सौरभ शर्मा (19), राकेश वाघ (22) और सुबोध रमानी (23) ने अदालत को बताया था कि सूरत के सचिन थाने में उनके हाथ और पैर पर बेल्ट से और पीठ पर कपड़े में लिपटे डंडे से उनकी पिटाई की गई. 

शिकायत करने पर आतंवाद का केस दर्ज करने की धमकी
अदालत में दर्ज कराई गई शिकायत में तीनों आरोपियों ने कहा कि कांस्टेबल वानर, जयपाल सिंह, नारायण सिंह और पुलिस वाहन चालक शैतान सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने अदालत में शिकायत दर्ज कराई तो वे उनपर गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज कर देंगे.

कोर्ट ने आदेश में क्या कहा?
अदालती आदेश में कहा गया है कि सचिन थाने के चार पुलिसकर्मियों ने डकैती के तीनों आरोपियों के हाथ, पैर और शरीर के पिछले हिस्से पर चोट पहुंचाई और उनके गुप्तांगों में मिर्च पाउडर और पेट्रोल डाला. आदेश में यह भी कहा गया है कि इन चारों पुलिसकर्मियों ने डकैती के आरोपियों को धमकी दी कि वे अदालत में शिकायत न दर्ज कराये वरना उन पर गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2015 के तहत मामला मामला दर्ज कर दिया जाएगा.

तीनों पीड़ितों को 28 जनवरी की रात ज्ञानेश्वर सपकाल से 89,820 रुपये मूल्य का सोने का ‘पेंडेंट’ और गले की चेन लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget