एक्सप्लोरर

Gujarat Results 2022: गुजरात में पुल हादसे वाले मोरबी में BJP ने कांग्रेस को हराया, कांतिलाल 62 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

गुजरात के मोरबी पुल हादसा के एक महीने बाद विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. बीजेपी प्रत्याशी कांतिलाल अमृतिया को 1,13,701 मत प्राप्त हुए. पुल हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी.

Gujarat Election Results: गुजरात के मोरबी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया ने गुरुवार को अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल से 62,079 मतों के अंतर से हरा दिया है. गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले मोरबी में केबल पुल टूटने से हुए हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी.

बीजेपी उम्मीदवार को मिला एक लाख से अधिक वोट
मोरबी सीट पर अमृतिया को 1,13,701 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि पटेल के खाते में 52,121 वोट आए हैं. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंकज राणसरीया को 17,261 मत मिले हैं. पुल ढहने की त्रासदी में अमृतिया एक तारणहार के रूप में सामने आए थे. हादसे के शिकार लोगों को बचाने के लिए अमृतिया के नदी में कूदने का वीडियो वायरल हो गया था. इसे लेकर अमृतिया की 'मोरबी के नायक' के रूप में देशभर में तारीफ भी हुई थी. अमृतिया ने अतीत में पांच बार मोरबी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी. पटेल पिछले चुनाव में बीजेपी प्रतिद्वंद्वियों से पांच बार हार चुके हैं.

मुकाबला हुआ था त्रिकोणीय
राणसरीया के आप प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था, लेकिन वह मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे. राणसरीया पाटीदार समुदाय से हैं. मोरबी में पाटीदार मतदाताओं का बाहुल्य है और यह बीजेपी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है. मच्छू नदी पर ब्रिटिश कालीन झूलते पुल के टूट जाने के बाद मोरबी सुर्खियों में आया था. अक्टूबर में हुए इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गयी थी जिससे चुनावी समीकरण पर असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही थी. अमृतिया की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने निवर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री बृजेश मेरजा को हटाकर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया.

Gujarat Result: गुजरात AAP के अध्यक्ष गोपाल इटिलाया हारे, CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी को भी मिली शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget