एक्सप्लोरर

Gujarat Result: गुजरात AAP के अध्यक्ष गोपाल इटिलाया हारे, CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी को भी मिली शिकस्त

कटारगाम विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार इटिलाया को बीजेपी कैंडिडेट ने भारी अंतर से मात दी. वहीं, इसुदान गढ़वी खंबालिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से 18 हजार से अधिक वोटों से हारे.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाली आम आदमी पार्टी मात्र 5 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. हैरानी की बात ये हैं कि अरविंद केजरीवाल और पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां करने के बावजूद गुजरात में आप इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटिलाया और गुजरात में आप के सीएम उम्मीदवार दोनों ही अपनी सीट बचाने में असफल रहे.

जाने माने पत्रकार गढ़वी का नहीं चला जादू
जाने माने पत्रकार और गुजरात में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा बनाए गए इसुदान गढ़वी को खंबालिया सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार के हाथों 18 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त मिली है. चौथे दौर की मतगणना के बाद गढ़वी कांग्रेस के मौजूदा विधायक विक्रम माडम से आगे थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुलुभाई बेरा तीसरे स्थान पर थे। लेकिन बाद के दौर की मतगणना में बेरा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया.

‘आप’ ने सौराष्ट्र क्षेत्र की खंभालिया सीट से अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे गढ़वी को उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद यह सीट काफी चर्चा में रही. बीजेपी ने 2007 और 2012 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 के उपचुनाव में उसे हार का समाना करना पड़ा था. साल 2017 में भी कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

गोपाल इटिलाया को भी मिली मायूसी
वहीं बात यदि गुजरात में आप के अध्यक्ष गोपाल इटिलाया की करें तो कटारगाम विधानसभा क्षेत्र  से आप के उम्मीदवार बनाए गए इटिलाया को बीजेपी के विनोदभाई मोरडिया ने भारी अंतर से मात दी.  मोरडिया को जहां 1 लाख  20 हजार 42 वोट मिले वहीं इटालिया को 55 हजार 639 वोट मिले. वहीं इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 26 हजार 802 वोट मिले. कटारगाम सूरत जिले के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और यहां 1 दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था. साल 2017 में भी इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. बीजेपी ने भले ही यह सीट जीत ली हो लेकिन इस  सीट पर मुकाबला कांग्रेस और आप के बीच ही माना जा रहा था.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election Result 2022 LIVE: पीएम मोदी बोले- गुजरात की जनता ने कमाल ही कर दिया, नया इतिहास बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget