एक्सप्लोरर

Hardik Patel In BJP: बीजेपी में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने किया ट्वीट, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

Gujarat Politics: हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. बीजेपी में शामिल होने से पहले पाटीदार आंदोलन के नेता ने ट्वीट किया.

Hardik Patel In BJP: गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल (Hardik Patel) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगे. इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि  राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा. हार्दिक पटेल ने कहा- "राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा."

हार्दिक पटेल ऐसे समय में पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जब इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी पिछले दो दशक से अधिक समय से राज्य में सत्ता में हैं. 28 वर्षीय हार्दिक पटेल ने साल 2015 में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था. कभी बीजेपी के धुर आलोचक रहे पटेल के खिलाफ गुजरात की तत्कालीन बीजेपी सरकार ने राजद्रोह सहित कई आरोपों में मामले दर्ज किए थे.

हार्दिक पटेल सुबह 11 बजे बीजेपी में होंगे शामिल

वहीं हार्दिक के बीजेपी में शामिल होने से पहले अहमदाबाद , पाटनगर और गांधीनगर में पोस्टर लगे. इस पर अलग  राष्ट्रप्रेमी, युवा ह्रदय सम्राट सरीखे नारे लिखए गए हैं. बताया गया कि वह 11 बजे बीजेपी में कार्यालय में शामिल होंगे. गौरतलब है कि पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार हार्दिक पटेल  के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा. दरअसल सुबह 9 बजे वह अपने निवास पर दुर्गा पाठ करेंगे. इसके बाद 10 बजे वह SGVP गुरुकुल पर श्याम और धनश्याम की विधि-विधान से आरती करेंगे. इसके बाद हार्दिक वहां साधु संतो की हाजरीमे गौ पुजा करेंगे और सुबह 11 बजे पटेल कमलम् गांधीनगर पर बीजेपी के प्रदेश प्रमुख की हाजरी मे विधिवत BJP मे प्रवेश करेंगे.

हार्दिक ने 18 मई को कांग्रेस को कहा था अलविदा

बता दें कि बीजेपी में शामिल होने जा रहे हार्दिक पटेल ने साल 2019 में कांग्रेस का हाथ थामा था. 11 जुलाई 2020 को उन्हें कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हालांकि पटेल इससे संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनको पार्टी में स्वतंत्र रूप से फैसला लेने का अधिकार नहीं है. इसके अलावा भी उन्होंने कई चीजों को लेकर आपत्ति जाहिर की थी. कांग्रेस से नाराजगी के चलते उन्होने 18 मई 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. बहरहाल विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए करारे झटके से कम नहीं है. वहीं भाजपा हार्दिक को पार्टी में शामिल करने को लेकर काफी उत्साहित है.

ये भी पढ़ें

Gujarat News: पत्नि ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, बनवाया वीडियो, फिर हुआ ये

Kheda Village: गुजरात के इस ऐतिहासिक गांव की टेलीविजन क्रांति में रही बड़ी भूमिका, जानिए कैसे पहली बार गांवों में दिखा टीवी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget