एक्सप्लोरर

Kheda Village: गुजरात के इस ऐतिहासिक गांव की टेलीविजन क्रांति में रही बड़ी भूमिका, जानिए कैसे पहली बार गांवों में दिखा टीवी ?

Gujarat Kheda Village: गुजरात के खेड़ा जिले का गांव पिज भारत में टेलीविजन की ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच के लिए अहम भूमिका निभा चुका है. पहली बार टीवी का शुभारंभ दिल्ली में साल 1959 में हुआ था.

Gujarat Kheda Village: आजादी के बाद भारत ने ना सिर्फ सामाजिक और आर्थिक बल्कि तकनीकी तौर पर भी तेजी के साथ रिफॉर्म की शुरुआत की. इस पूरे रिफॉर्म में गुजरात की अहम भूमिका रही. गुजरात का खेड़ा जिला वैसे तो कई वजहों से इतिहास में अहम स्थान रखता है लेकिन भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीविजन की पहुंच, इसी जिले में मौजूद एक गांव की अहम भूमिका की वजह से संभव हो सकी. गुजरात के खेड़ा जिले में सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसी शख्सियत का भी जन्म हुआ था. वहीं इसी जिले का गांव पिज भारत में टेलीविजन की ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच के लिए अहम भूमिका निभा चुका है. आज आपको बताते हैं खेड़ा कम्युनिकेशन प्रोजेक्ट की पूरी कहानी….

1959 में हुआ टेलीविजन का शुभारंभ

दिल्‍ली में 15 सितंबर 1959 को पहली बार टेलीविजन का शुभारंभ हुआ था. यूनेस्को की मदद के साथ शुरू किए गए कार्यक्रम में कई सामाजिक विषयों पर बात की जाती थी. ये कार्यक्रम हफ्ते में दो बार टीवी पर प्रसारित किया जा रहा था. दो साल बाद स्कूली शिक्षा पर कार्यक्रम प्रसारित किए जाने लगे. इसके बाद मुंबई में दूसरा टेलीविजन स्टेशन साल 1972 में खोला गया फिर 1973 में श्रीनगर और अमृतसर, 1975 में लखनऊ, मद्रास, कलकत्ता में स्टेशन खोले गए. लेकिन अभी भी ग्रामीण इलाकों में टीवी की पहुंच नहीं थी इसके लिए एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई.

Best Universities of India: जानिए कौन सी हैं भारत की बेस्ट यूनिवर्सिटीज, जो देश ही नहीं विदेशों में भी हैं काफी फेमस

विक्रम साराभाई ने नासा के साथ शुरू किया प्रोजेक्ट

देश के महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई ने नासा के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया. भारत और अमेरिका का ये साझा प्रोजेक्ट साल 1975 में लॉन्च किया गया था. टीवी को गांवों तक पहुंचाने के मकसद से शुरू किया गया ये प्रोजेक्ट स्पेस के क्षेत्र में भी बड़ा कदम था. इस प्रोजेक्ट में सैटेलाइट अमेरिकी था लेकिन रिसेप्शन इक्विपमेंट, टीवी सेट और कार्यक्रमों को सैटेलाइट तक अपलिंक करने के लिए अर्थ स्टेशन भारतीय थे. खेड़ा जिले के दूरस्थ गांव पिज में ये सेटअप तैयार किया गया. जिसने ग्रामीण भारत में टेलीविजन की पहुंच की आधारशिला रखी.

India Famous Temples: भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों में हैं जींस और स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध, दर्शन के लिए फॉलो करना होगा ड्रेस कोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget