एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, द्वारका के नजदीक समुद्र तट से करीब 12 करोड़ का हशीश जब्त

Gujarat News: गुजरात के अलग-अलग शहरों में एटीएस मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी क्रम में गुजरात के द्वारका के नजदीक बड़ी मात्रा में हशीश जब्त किया गया है.

Gujarat Latest News: गुजरात की द्वारका (Dwarka) पुलिस ने 23.68 किलोग्राम हशीश बरामद किया है, जिसकी कीमत 11 करोड़ से अधिक है. पुलिस ने द्वारका के नजदीक मीठापुर समुद्र तट से 21 पैकेट बरामद किया है, जिसमें करोड़ों रुपये की कीमत का हशीश मिला है. यह जानकारी देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने रविवार को दी है. 

एसपी नितेश पांडे ने बताया, ''द्वारका से लगे मीठापुर समुद्र तट से करोड़ों रुपये की हशीश बरामद की गई है. 23.68 किलोग्राम हशीश जब्त की गई है. पुलिस ने  हशीश के 21 पैकेट बरामद किए हैं जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 11.84 करोड़ रुपये है.'' 

गुजरात के अलग-अलग हिस्से से जब्त किया गया है मादक पदार्थ
यह ऐसी पहली घटना नहीं है. पिछले महीने ही द्वारका पुलिस ने 21 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया था. उसके कुछ दिन पहले 30 लावारिस पैकेट में गांजा मिला था जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये थी. अप्रैल महीने में एटीएस और एनसीबी की टीम ने मछली पकड़ने वाली नौके से 173 किलोग्राम हशीश बरामद की थी.

वहीं, बुधवार को एटीएस ने सूरत में एक औद्योगिक इकाई पर छापेमारी की थी. छापेमारी से इस औद्योगिक इकाई में मादक पदार्थ बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी. यहां से एटीएस ने 20 करोड़ रुपये का कच्चा माल भी जब्त किया था जिसका इस्तेमाल मादक पदार्थ बनाने में हो रहा था.

सूरत में औद्योगिक इकाई पर पड़ा था छापा
इस औद्योगिक इकाई में बुधवार रात को एटीएस की टीम ने छापेमारी की थी और फिर इसका मुआयना कर इसे सील कर दिया था. पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया था. गुजरात एटीएस लगातार ऐसे लोगों और ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है जहां मादक पदार्थ छुपे होने और मादक पदार्थ का कारोबार होने की जानकारी मिल रही है. 

ये भी पढ़ें- Gujarat Rains: गुजरात में चार दिनों से लगातार बारिश, सौराष्ट्र इलाके में बाढ़ जैसे हालात, NDRF की टीमें तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget