एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में नवरात्रि पर गरबा खेलते हुए 24 घंटे में 9 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से जा रही जान

Gujarat: नवरात्रि के छठे दिन गुजरात में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ गईं और पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सूरत के पलसाना में गरबा खेलते समय एक युवक की मौत हो गई.

Gujarat News: गुजरात (Gujarat) में कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है. वहीं नवरात्रि के दौरान गरबा खेलते समय दिल का दौरा पड़ने के मामले भी सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कार्डियक अरेस्ट से यहां नौ लोगों की मौत हो गई है. नवरात्रि पर लोग हर्ष और उल्लास के साथ गरबा खेलते हैं, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल नवरात्रि पर दिल का दौरा पड़ने के मामलों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का कारण है.
 
नवरात्रि के छठे दिन राज्य में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ गईं और पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सूरत (Surat) के पलसाना में गरबा खेलते समय एक युवक की मौत हो गई. युवक राहुल ने गरबा खेलना शुरू किया और तीन से चार राउंड के बाद ही ये हादसा हो गया. गरबा खेलते वक्त राहुल अचानक गिर पड़ा और इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई. वहीं खेड़ा के कपड़वंज में गरबा मैदान में एक 17 साल के युवक की मौत हो गई. रात के डेढ़ बजे वीर शाह गरबा खेल रहा था, तभी उनकी नाक से पहले खून निकला और फिर वो बेहोश हो गया. 

वडोदरा में भी हुईं दो मौतें
इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई. इस तरह तीसरा मामला अहमदाबाद से सामने आया. अहमदाबाद के हथीजण सर्कल के पास एक पार्टी प्लॉट में गरबा खेलते समय एक युवक को दिल का दौरा पड़ा. वृंदावन पार्टी प्लॉट में गरबा खेलते समय 28 वर्षीय रवि पांचाल अचानक गिर पड़ा. युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है. वडोदरा में भी 24 घंटे में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यहां हरनी इलाके में रहने वाले 62 साल के शंकर राणा की गरबा खेलते वक्त हार्ट अटैक से मौत हो गई.

देवभूमि द्वारका में हार्ट अटैक से मौत
वडोदरा में दूसरी मोत मांजलपुर इलाके में रहने वाले 35 साल के रिक्शा ड्राइवर जगदीश परमार की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई हुई. वहीं देवभूमि द्वारका के खंभालिया में एक 31 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जकोट के एक 44 वर्षीय बिल्डर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इसी क्रम में सूरत शहर में दिल का दौरा पड़ने की अलग-अलग घटनाओं में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई. पर्वत गांव के पास खारी पालिया निवासी 20 वर्षीय किंजल एक घरेलू नौकरानी थी.

सूरत शहर की दूसरी घटना में, मध्य प्रदेश के उज्जैन की मूल निवासी  गोवर्धन लाला की मौत हो गई. गोवर्धन लाला सूरत में दोस्तों के साथ रह रहे थे. इसी बीच बुधवार की दोपहर कैटरिंग का काम होने के कारण यहां के आराधना भवन में सभी को खाना परोसा गया. खाना खाकर गोवर्धनलाल अपने मित्रों के साथ जमीन पर सो गए. गुरुवार सुबह गोवर्धनलाल को दोस्तों ने जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे. इसके बाद उनको एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने गोवर्धनलाल को मृत घोषित कर दिया.

Gujarat News: पांच दिन के नवजात के अंगों ने दिया तीन बच्चों को जीवनदान, गुजरात के सूरत का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget