एक्सप्लोरर

Gujarat News: जमानत मिलने के बाद गुजरात विधायक जिग्नेश मेवाणी ने दिखाए पुष्पा वाले तेवर, कहा- झुकूंगा नहीं

Gujarat News: गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी को असम के बारपेटा जिले की एक अदालत ने एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित मारपीट के मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी.

Gujarat News: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम की बारपेटा जिले की अदालत  द्वारा जमानत मिल गई है. ऐसे में मेवाणी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने उनके खिलाफ एक महिला का इस्तेमाल करके केस तैयार करके एक कायरतापूर्ण काम किया है. साथ ही फिल्म पुष्पा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं नहीं झुकूंगा (झुकेगा नहीं). 

मेवानी के खिलाफ मामले के अनुसार मेवानी ने उक्त महिला पुलिसकर्मी पर ‘‘हमला’’ उस समय किया, जब पुलिस दल उन्हें गुवाहाटी से कोकराझार ले जा रहा था. बारपेटा जिला एवं सत्र न्यायाधीश परेश चक्रवर्ती ने बारपेटा रोड पुलिस थाने में दर्ज मामले में मेवानी को एक हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी.

25 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार किया गया था

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के मामले में असम की एक अन्य अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी. जिसके बाद दोबारा असम पुलिस की एक महिला कांस्टेबल पर कथित हमले के मामले में 25 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार किया गया था. मेवाणी ने जमानत के बाद शुक्रवार को कहा कि ''मेरी गिरफ्तारी कोई साधारण मामला नहीं था. यह पीएमओ (प्रधान मंत्री कार्यालय) में राजनीतिक आकाओं के निर्देश के तहत किया गया होगा.''

’’GUJCET 2022: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी, जानिए - कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

'मैंने जो ट्वीट किया उस पर मुझे अब भी गर्व है'

उन्होंने आगे कहा कि "मैंने जो ट्वीट किया उस पर मुझे अब भी गर्व है. ट्वीट में, मैंने मूल रूप से प्रधान मंत्री से शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कहा था क्योंकि भारत के नागरिक के रूप में, मुझे यह पूछने का अधिकार है. एक विधायक के रूप में हमारा कर्तव्य क्या है? लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करना है, इसलिए मैंने यही किया और दूसरे मामले में उन्होंने एक महिला का उपयोग करके मामला बनाने के लिए एक कहानी गढ़ी. सरकार इतनी कायर है कि उसने मेरे खिलाफ एक महिला का इस्तेमाल किया.

'चुनाव को लेकर निशाना बनाया जा रहा'

मेवाणी ने आगे कहा कि ''गुजरात में चुनाव आ रहे हैं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है. लोग इस चाल को समझ गए हैं. जिस वक़्त मुझे गुजरात में उठाया गया, मुझे पता था कि वे मुझे अलग-अलग मामलों में फंसाने की योजना बना रहे थे. गुजरात के एक विधायक को असम में निशाना बनाना एक बड़ी साजिश का हिस्सा था. जो भी उनसे सवाल करता है, जो सच बोलता है, उसके खिलाफ वे मामले दर्ज करते हैं. जिस तरह से असम और कांग्रेस ने मुझे समर्थन दिया, वह बहुत मददगार था.

Gujarat Election 2022: BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा आज गुजरात का दौरा करेंगे, ये रहेगा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget