एक्सप्लोरर

Gujarat News: मालधारी समुदाय के लगातार विरोध के बाद गुजरात सरकार ने 'मवेशी नियंत्रण विधेयक' किया स्थगित

Gujarat News: गुजरात सरकार ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के आखिरी दिन पारित हुए गुजरात मवेशी नियंत्रण विधेयक लागू होने पर अब रोक लगा दी है. यह फैसला मालधारी समुदाय के लगातार विरोध करने के बाद लिया गया.

Gujarat News: गुजरात सरकार ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के आखिरी दिन पारित हुए गुजरात मवेशी नियंत्रण विधेयक लागू होने पर अब रोक लगा दी है. यह फैसला मालधारी समुदाय के लगातार विरोध करने के बाद लिया गया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मालधारी समुदाय के नेताओं के साथ बैठक की, जिसके बाद सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ मंत्री जीतू वाघाणी ने गुरुवार को एक सरकारी विज्ञप्ति जारी की. बता दें कि कांग्रेस के कड़े विरोध के बीच इस पर विस्तृत चर्चा के बाद 31 मार्च को गुजरात विधानसभा में विधेयक पारित किया गया था.

मालधारी समाज के नेताओं के साथ बैठक में लिया में लिया गया फैसला

राज्य सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी के मुताबिक जब तक मालधारी समाज के नेताओं की सभी मांगों का उचित निपटारा नहीं हो जाता तब तक यह विधेयक स्थगित रहेगा. उन्होंने कहा कि गांधीनगर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और शहरी विकास राज्यमंत्री विनोद मोरडिया की उपस्थिति में मालधारी समाज के नेताओं के साथ दूसरी बार बैठक हुई. इस बैठक में इस कानून से किसी भी समूह अथवा नागरिकों को दिक्कत नहीं होने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने फिलहाल कानून स्थगित करने का फैसला लिया है.

Gujarat Doctors Strike: डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी, अहमदाबाद सिविल अस्पताल में करीब 100 सर्जरी रद्द

सीआर पाटिल से भी हुई थी मुलाकात

इस हफ्ते की शुरुआत में, मालधारी समुदायों के नेताओं ने इस मुद्दे पर गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात की थी और विधेयक के खिलाफ आपत्ति जताई थी. बैठक के बाद, पाटिल ने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित अधिनियम पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसे गुजरात विधानसभा के अगले सत्र में वापस ले लिया जाएगा,.पाटिल ने यह भी कहा था कि उन्हें विश्वास है कि नगर निगमों में मौजूदा कानूनी प्रावधान इस मुद्दे से निपटने के लिए पर्याप्त थे और प्रस्तावित कानून आवश्यक नहीं था.

Gujarat HC: एक तरफ़ा प्यार में याचिकाकर्ता ने प्रेमिका के घरवालों पर लगाए झूठे आरोप, हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget