एक्सप्लोरर

Gujarat: 'पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कांग्रेस...', गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल का निशाना

Rishikesh Patel Attack on Congress: मंत्री ऋषिकेश पटेल के अनुसार कांग्रेस पीएम मोदी और अमित शाह को नापसंद करती है, इसलिए गुजरात को बदनाम करने के लिए घटना को बढ़ा चढ़ाकर बता रही है.

Rishikesh Patel Reaction: गुजरात के भरूच में एक कंपनी द्वारा आयोजित इंटरव्यू में भगदड़ मचने पर कांग्रेस ने इसे गुजरात मॉडल की असफलता और बेरोजगारी का परिणाम करार दिया था. कांग्रेस के इस रुख की बीजेपी के नेताओं ने सख्त आलोचना की है. 

गुजरात सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता पहले से गुजरात को बदनाम करने की रही है. इसलिए उसकी ओर से इस छोटी सी घटना को बहुत बड़ा बताने की कोशिश की जा रही है. 

'गुजरात को बदनाम करना चाहती है कांग्रेस'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश के गृह मंत्री अमित शाह को नापसंद करती है. इसलिए उन्हें और गुजरात को बदनाम करने के लिए घटना को बढ़ा चढ़ाकर बता रही है. देश में सबसे अधिक रोजगार का सृजन गुजरात में हाे रहा है. यहां सबसे अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है. बेरोजगारी का प्रतिशत यहां देश के दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत कम है. ऋषिकेश पटेल का दावा है कि इसलिए कांग्रेस का ये कहना गलत है कि गुजरात में बेरोजगारी बहुत ज्यादा हो गई है. इसी के कारण यह हादसा हुआ है. 

भरूच से बीजेपी सांसद मनसुख वसावा ने कहा कि कंपनी की गलती के चलते यह घटना हुई. कंपनी ने बहुत कम पदों के लिए बहुत अधिक संख्या में लोगोें को इंटरव्यू के लिए बुला लिया. इसी के चलते अव्यवस्था फैली. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे फिर ऐसे हालात न पैदा हो. 

'जगह की कमी के चलते मची भगदड़'

दरअसल, नौ जुलाई को थर्मेक्स कंपनी ने अंकलेश्वर के लॉर्ड्स प्लाजा होटल में एक होटल में कुछ पदों के लिए एक इंटरव्यू का आयोजन किया था. इसमें अनुमान से बहुत ज्यादा संख्या में लोग पहुंच गए. इससे जगह की कमी के चलते अव्यवस्था फैल गई. भीड़ के चलते होटल की रेलिंग टूट गई. इससे कुछ लोग नीचे गिर पड़े और भगदड़ जैसा हालात हो गया.

गुजरात: इंटरव्यू के लिए जुटी बेरोजगारों की फौज! रेलिंग टूटने से गिरे युवक, कांग्रेस बोली- 'देश का सबसे बड़ा कैंसर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget