एक्सप्लोरर

Gujarat: वापी में लगी भीषण आग के बाद मची अफरा-तफरी, चपेट में आए 10 कबाड़ गोदाम

Gujarat News: गुजरात के औद्योगिक नगर वापी में लगी आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात की गईं. आग के फैलने से स्थानीय लोग घबरा गए.

Massive Fire in Vapi: गुजरात के औद्योगिक नगर वापी में एक बार फिर भीषण आग की घटना सामने आई है. इस बार आग वापी के करवड़ इलाके में स्थित कबाड़ गोदाम में लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक गोदाम से फैलते हुए कुल 10 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात की गईं. 

दमकल कर्मियों को सुबह-सुबह लगी इस आग को काबू में करने में घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि, आग के फैलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घबराए हुए थे. चिंता की बात यह है कि जिस इलाके में यह गोदाम स्थित है, वह रिहायशी इलाका भी है. 

आग की लपटों के बाद लोगों में दहशत

आग की लपटों और धुएं के कारण वहां रहने वाले लोग बहुत डर गए थे. इससे साफ है कि इस तरह के कबाड़ गोदामों को रिहायशी इलाकों से दूर होना चाहिए. कबाड़ गोदामों में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. साथ ही इनसे प्रदूषण भी बढ़ता है, जिससे स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बना रहता है.

अहमदाबाद में गैस लीक की घटना में 2 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले 27 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद के नारोल स्थित देवी सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में गैस लीक होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी. इस घटना में कंपनी के सात कर्मचारी घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई थी, जब कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड का टैंकर खाली किया जा रहा था. 

इस दौरान ब्लीचिंग सेक्शन में कास्टिक सोडा के साथ रिएक्शन होने के कारण धुआं फैल गया था, जिससे कई कर्मचारी बेहोश हो गए थे. गैस लीक की घटना के बाद तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को बुलाया गया था, जिसके जरिए नौ कर्मचारियों को मणिनगर के एलजी अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया था. गैस लीक की वजह से बेहोश सभी नौ कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें:

Surat: हिंदू महिला ने मुस्लिम महिला को बेची संपत्ति, कलेक्टर ने कर दी सील, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget