एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर AAP को मिली बड़ी कामयाबी, BTP के साथ हुआ गठबंधन

Gujarat Election: AAP ने मंगलवार को घोषणा की कि वह बीटीपी के साथ गठबंधन करने जा रही है और अब साथ में मिलकर गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने वाले हैं. इससे पहले गुजरात की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है. इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की कि वह भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन में गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एक प्रेस कांन्फ्रेस को संबोधित किया. 

'बीटीपी और आप गुजरात के लोगों के उत्थान के लिए मिलकर काम कर रहे'

आप कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेस को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दडियापाड़ा के विधायक महेशभाई वसावा ने कहा कि बीजेपी सरकार तीन दशक से सत्ता में हैं,लेकिन इसने राज्य के सामने पानी, जंगल, जमीन और आदिवासी मुद्दों के संबंध में कुछ नहीं किया. इटालिया ने आरोप लगाया कि प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा सकी.

Hardik Patel News: कांग्रेस में ही बने रहना चाहते हैं हार्दिक पटेल, लेकिन हाईकमान के सामने रखी यह शर्त

उन्होंने कहा कि बीटीपी और आप गुजरात के लोगों के उत्थान के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी नेता छोटूभाई वसावा लंबे समय से गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों और वंचित समाज के लिए लड़ रहे हैं. इटालिया ने कहा, "1 मई को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर केजरीवाल भरूच जिले के चंदेरिया गांव में एक बड़े आदिवासी संकल्प महा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और छोटूभाई वसावा आदिवासियों के मूल अधिकारों और हकों के लिए बोलेंगे."

'आदिवासियों की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की जरूरत'

महेशभाई वसावा ने कहा, "पंजाब में आप सरकार के सत्ता में आने से पहले ही हम आप के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं." महेशभाई वसावा ने कहा कि दोनों पार्टियों को गुजरात में आदिवासियों की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है. 27 मार्च को वसावा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केजरीवाल से मुलाकात की थी. प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों, सरकार द्वारा निर्मित हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट के मैदानों और मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों का दौरा किया था और तमाम नेतागण केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित हुए थे.

Gujarat Corona Update: राज्य में दोबारा लौट रहा कोरोना का डर, पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget