एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: 'गुजरात में कोई काम नहीं करने पर बीजेपी ने पूरी सरकार में किया था फेरबदल', सीएम गहलोत का आरोप

CM Ashok Gehlot in Gujarat: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं. गुजरात आए सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है और कई आरोप लगाए हैं.

Ashok Gehlot Gujarat Visit: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि बीजेपी को गुजरात में अपनी पूरी सरकार बदलनी पड़ी थी क्योंकि उसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया था. वह गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के दौरान कितने लोगों की मौत हुई? उन्होंने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों समेत पूरी सरकार में फेरबदल कर दिया. क्या वे सब बेकार थे? इसका मतलब है कि बीजेपी सरकार ने राज्य में कोई काम नहीं किया.’’

गुजरात में जीत का किया वादा
इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने गुजरात के राधनपुर में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'कांग्रेस के समर्थन में उमड़ा जनसमूह स्पष्ट संकेत है कि इस बार गुजरात में कांग्रेस की विजय निश्चित है.' सीएम गहलोत ने गुजरात में हुए सड़क हादसे में मोरसीम, भीनमाल (जालोर) के मूल निवासी परिवार के पांच सदस्यों की मौत को लेकर भी दुःख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिजनों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है. 

Gujarat Election: 'गुजरात में सत्ता में आने पर आठ शहरों में हर चार किलोमीटर पर बनाएंगे स्कूल', मनीष सिसोदिया ने किया वादा

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ठाकोर, सीएलपी लीडर सुखराम राठवा और तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सीएम गहलोत को मिली है ये जिम्मेदारी
बता दें, गुजरात में कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है. राजस्थान के सीएम गहलोत को गुजरात विधासनसभा के लिए कांग्रेस के आलाकमान ने सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर गुजरात में कांग्रेस एक्टिव हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में क्या होगा सबसे बड़ा मुद्दा? सर्वे में जनता ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget