एक्सप्लोरर

Gujarat: कौन हैं चिराग पटेल? जिन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाकर दिया इस्तीफा

Chirag Patel Resigns: गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या मंगलवार को और कम हो गई है जब एक विधायक ने केंद्रीय नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है.

Gujarat News: खंभात से कांग्रेस (Congress) विधायक चिराग पटेल (Chirag Patel) ने मंगलवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं और साथ ही प्रदेश इकाई में गुटबाजी का आरोप लगाया है. चिराट पटेल ने कहा कि ‘केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी को दिल्ली से ऐसे चलाया जा रहा है जैसे कि वे एयर कंडीशंड बंगलों में बैठकर कोई रियासत चला रहे हैं. चिराग पटेल ने विधानसभा स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई वजहें जिस वह से उन्होंने इस्तीफा दिया है. आइए जानते हैं कौन हैं चिराग पटेल...

खंभात से बीजेपी विधायक को दी थी मात
चिराग पटेल ने 2022 के चुनाव में खंभात सीट पर बीजेपी के सीटिंग विधायक को हराया था और वह पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. उन्होंने लगभग 3200 वोटों से महेश रावल को हराया था. चूंकि पटेल ने इस्तीफा दे दिया है तो कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर अब 16 हो गई है. इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है पार्टी के कुछ और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं. 

रियासत की तरह पार्टी चला रहा केंद्रीय नेतृत्व - चिराग
पटेल ने कहा, ‘‘मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. मेरी तरह कई विधायक नाखुश हैं क्योंकि उन्हें पार्टी में घुटन महसूस होती है. कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है और पार्टी के स्थानीय मामलों का फैसला भी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सीधे दिल्ली से लिया जाता है जैसे कि वे एयर कंडीशनर वाले बंगलों में बैठकर कोई रियासत चला रहे हों.'' चिराग पटेल ने कहा कि कांग्रेस हीरो से जीरो बन गई है. उन्होंने बीजेपी में जाने की अटकलों से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया लेकिन यह जरूर कहा कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर पूरे हिंदू समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण है जबकि कांग्रेस नेताओं ने मंदिर निर्माण के पक्ष में एक भी शब्द नहीं कहा है. 

कांग्रेस के नेताओं का नहीं है सकारात्मक दृष्टिकोण- चिराग
कई वजह है जिस वजह से इस्तीफा दिया है. पार्टी की मानसिकता राष्ट्र के विरोध में है. देश विश्व की दूसरा महाशक्ति बनने जा रही है. देश में विकास हो रहा है. सब समाज के लिए काम हो रहा है. जब देश काम कर रहा है तो कांग्रेस के कोई भी लीडर सकारात्मक अप्रोच वाले नहीं हैं. इनका केवल एक ही काम है कि सुबह से लेकर शाम तक जो भी सत्ताधारी पार्टी है उसका विरोध करना.''

ये भी पढ़ें- Gujarat HC: 'रेप आखिर रेप है, चाहे पति ने ही क्यों न किया हो', गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- 'चुप्पी तोड़ने की जरूरत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget