एक्सप्लोरर

Gujarat News: दीपावली से पहले निश्चित वेतन वाले संविदा कर्मचारी को मिला तोहफा, गुजरात सरकार ने बढ़ाया इतना वेतन

Gujarat Cabinet Decision: गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले निश्चित वेतन वाले संविदा कर्मचारी को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी की वृद्धि करने का फैसला किया है.

Contract Employee Salary increase: गुजरात कैबिनेट (GujaratCabinet) ने बुधवार को निश्चित वेतन अनुबंध के आधार पर काम करने वाले 61,560 संविदा कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया. राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री ऋषिकेश पटेल (Hrishikesh Patel) ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. इस कदम से राज्य के सरकारी खजाने पर 548.64 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. ऋषिकेश पटेल ने कहा, ‘‘नया वेतन एक अक्टूबर 2023 से लागू होगा.’’

कर्मचारियों में खुशी का माहौल
उन्होंने कहा कि दीपावली (Dipawali 2023) से पहले वेतन बढ़ोतरी से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशियां आएंगी. उन्होंने कहा, ‘‘इस निर्णय से, 4400 ग्रेड वेतनमान के तहत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का मौजूदा मासिक निश्चित वेतन 38,090 रुपये से बढ़कर 49,600 रुपये हो जाएगा, जबकि 4200 और 2800 ग्रेड वेतन वाले तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का मासिक निर्धारित वेतन मौजूदा 31,340 रुपये से बढ़कर 40,800 रुपये हो जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ''नया वेतन 1 अक्टूबर, 2023 से लागू किया जाएगा.'' उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले वेतन वृद्धि से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशियां आएंगी.

तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का मौजूदा मासिक वेतन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा, 2400, 2000, 1900 और 1800 ग्रेड वेतनमान के तहत तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का मौजूदा मासिक वेतन मौजूदा 19,950 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा. विशेष रूप से, कर्मचारियों ने समय-समय पर निश्चित-वेतन अनुबंध आधार व्यवस्था का विरोध किया है और इसे शोषणकारी और भेदभावपूर्ण बताया है. 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में सत्ता में आने पर सभी संविदा कर्मचारियों को स्थायी नौकरी और 'समान काम, समान वेतन' प्रणाली का वादा किया था. हालांकि, गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP की हार हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Watch: राजकोट में महिलाओं ने बाइक और कार पर हाथों में तलवार लेकर किया गरबा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget