एक्सप्लोरर

Gujarat: मासूम के साथ रेप के बाद हत्या मामले में गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर किया विरोध, आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Rape: गुजरात के बोटाद में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Botad Crime News: गुजरात के बोटाद शहर में एक दर्दनाक वारदात सामने आयी है. यहां कथित तौर पर 9 साल की मासूम के साथ रेप के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात भगवानपारा इलाके में सुनसान जगह पर मासूम का शव मिला था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को हीरा पॉलिश का काम करने वाले 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

हत्या से पहले रेप की हुई पुष्टि

पुलिस उपाधीक्षक महर्षि रावल ने संवाददाताओं को बताया कि मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था, जिसमें पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था.

उन्होंने कहा कि बोटाद शहर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 376 (रेप) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह के कर्मियों का गठन किया गया है. रावल ने कहा कि पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया. आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए जांच में फोरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया है, फिलहाल जांच जारी है.

शव मिलने के बाद जांच की उठी थी मांग 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बोटाद शहर के शिवनगर इलाके का रहने वाला है. सुनसान इलाके में शव मिलने के बाद मृतक बच्ची के परिजनों ने समुचित जांच की मांग की थी. पुलिस उपाधीक्षक महर्षि रावल ने बताया कि मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया चल रही है.

ये भी पढ़ेंः 

Gujarat Weather: गुजरात में कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget