एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- ‘सपने बेचने’ वाले गुजरात में नहीं जीतेंगे 

Gujarat Assembly Election: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर बीजेपी लगातार आप पर निशाना साध रही है. कल अमित शाह ने गांधीनगर में अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है.

Amit Shah Targeted Arvind Kejriwal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ‘सपने बेचते’ हैं, वे गुजरात में कभी नहीं जीतेंगे.गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. डिजिटल तरीके से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाएगी.

गांधीनगर में क्या बोले अमित शाह
शाह ने भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद पर एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी चुनावी सफलता नहीं मिलेगी. मैं गुजरात के लोगों को जानता हूं. सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी सफलता नहीं मिल सकती, क्योंकि जनता उन्हीं का समर्थन करती है, जो काम करने में विश्वास रखते हैं. इसलिए लोग बीजेपी के साथ हैं. बीजेपी शानदार जीत हासिल करेगी.’’

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: सीएम केजरीवाल का ऑटो रिक्शा चालकों से वादा, बोले- "दहलीज पर मिलेंगी RTO सेवाएं"

अमित शाह का केजरीवाल पर कटाक्ष
केजरीवाल ने गुजरात में विभिन्न वर्गों को मुफ्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते, रोजगार सृजन और महिलाओं के लिए भते सहित कई ‘‘गारंटी’’ देने का वादा किया है. शाह ने कहा, ‘‘मैं भूपेंद्रभाई से कहना चाहता हूं कि गुजरात की जनता बीजेपी के साथ है. मैं बहुत स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके नेतृत्व में बीजेपी आगामी चुनावों में एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.’’ बीजेपी ने 2002 के गुजरात चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 127 सीट जीती थीं, जो राज्य में बीजेपी द्वारा जीती गई सबसे ज्यादा सीट थीं. वर्ष 2017 के चुनावों में, बीजेपी को 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीट मिली, जबकि कांग्रेस 77 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही.

पिछले साल सितंबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह लेने के लिए बीजेपी नेतृत्व द्वारा भूपेंद्र पटेल को चुना गया था. मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए, शाह ने कहा कि पटेल सफलतापूर्वक गुजरात को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं और उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय काम किया है.गांधीनगर से सांसद शाह ने कहा, ‘‘गुजरात में एक लंबी तटरेखा है, लेकिन पिछले साल पटेल के सत्ता संभालने के बाद एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ. अपने काम के माध्यम से, पटेल ने अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए (जिन्होंने उनकी क्षमताओं पर संदेह किया था, जब बीजेपी विधायकों ने 2021 में उन्हें राज्य का नेतृत्व करने के लिए चुना था).’’

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election: अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में किया भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा, दी ये पांच गारंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget