एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: सीएम केजरीवाल का ऑटो रिक्शा चालकों से वादा, बोले- "दहलीज पर मिलेंगी RTO सेवाएं"

Aam Aadmi Party: गुजरात में दिल्ली के सीएम अरविंद ने ऑटो रिक्शा चालकों से बड़े वादे किये हैं. सीएम केजरीवाल ने वादा किया कि, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उनकी दहलीज तक आरटीओ की सेवाएं उपलब्ध करायेंगे.

Arvind Kejriwal in Gujarat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के ऑटो रिक्शा चालकों से वादा किया कि वह उन्हें उत्पीड़न से बचाने तथा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उनकी दहलीज तक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की सेवाएं उपलब्ध करायेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक गुजरात के अहमदाबाद शहर में ऑटो रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

चालकों से किया ये अनुरोध
उन्होंने चालकों से अनुरोध किया कि वे दिल्ली की तरह यहां भी अपने यात्रियों के बीच और सोशल मीडिया के माध्यम से आप का प्रचार-प्रसार करें. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान लगभग 1.5 लाख चालकों को दो बार पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान किया. केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में आपको लाइसेंस के नवीनीकरण, स्वामित्व परिवर्तन और परमिट या आरसी से लोन हटवाने जैसे कार्यों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है.

हमने एक फोन नंबर दिया है. कॉल करें और दिल्ली सरकार का एक अधिकारी आपके दरवाजे पर खुद पहुंचेगा. आप अपने लाइसेंस का नवीनीकरण उसी तरह करवा पाएंगे जैसे आप फोन पर पिज्जा ऑर्डर करते हैं.’’

AAP के दफ्तर पर छापे का दावा, संजय सिंह बोले- हम गुजरात में होंगे नंबर 1, बढ़ी बीजेपी की बौखलाहट

रुकेगी रिश्वतखोरी: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि इससे रिश्वतखोरी रुकेगी. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर दिया जाने वाला पैसा बच जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘आपको कोई रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन इसके लिए आपको ‘आप’ की सरकार बनानी होगी.’’ कार्यक्रम में मौजूद कुछ ऑटो रिक्शा चालकों ने दावा किया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत लागू आदेश की अवज्ञा) के तहत पुलिस द्वारा परेशान किया गया था.

केजरीवाल ने कहा दिल्ली में भी उत्पीड़न के लिए इस (धारा) 188 का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन उनकी सरकार ने लोगों को धारा-188 से मुक्त कर किया और गुजरात में भी ऐसा ही करेंगे. आप नेता ने कहा कि पार्टी अपने वादे के अनुरूप 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी जिससे ऑटो रिक्शा चालकों को पैसे बचाने और महंगाई से निपटने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें:

Ahmedabad News: अहमदाबाद में अस्पताल से लापता हुआ डेंगू का मरीज, केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget