एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात के छह 'दौलतमंद' उम्मीदवार, इनकी संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान, पैसों की नहीं है कोई कमी

Gujarat Election: गुजरात चुनाव में इस बार छह ऐसे उम्मीदवार हैं जो अन्य उम्मीदवारों से काफी अमीर हैं. इनके पास करोड़ों की संपत्ति है. बीजेपी उम्मीदवार जयंती पटेल सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में कौन से उम्मीदवार सबसे अमीर हैं इसे जान लीजिये. गुजरात चुनाव में मनसा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने जयंती पटेल को उम्मीदवार बनाया है. गुजरात में बीजेपी उम्मीदवार जयंती पटेल सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उन्होंने चुनावी हलफनामे में 661.29 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. उनकी आधिकारिक संपत्ति घोषणा से पता चलता है कि उनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 44.22 लाख रुपये है.

उनकी पत्नी आनंदी की वार्षिक आय 62.7 लाख रुपये है. उनके पास 92.4 लाख रुपये के आभूषण हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 1.2 करोड़ रुपये के आभूषण हैं. उनके परिवार की चल संपत्ति 147.04 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 514 करोड़ रुपये है. उनकी कुल देनदारी 233.8 करोड़ रुपए है.

जानिए किसके पास कितनी संपत्ति?
सिद्धपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बलवंतसिंह राजपूत 447 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, इसके बाद द्वारका से बीजेपी के उम्मीदवार प्रभु बा मानेक के पास 178.58 करोड़ रुपये की संपत्ति है. बलवंतसिंह राजपूत पर जहां 13 करोड़ रुपये की देनदारी है, वहीं मानेक पर 1.74 करोड़ रुपये की देनदारी है. राजकोट पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु, जिन्होंने 159.84 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति दिखाई है वो चौथे स्थान पर हैं. इसके बाद रमेश तिलारा के पास 124.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वाघोडिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने 111.97 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिससे वह छठे सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं.

बता दें, गुजरात में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. गुजरात में विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को सामने आएंगे. इस दिन ये तय होगा कि गुजरात का सीएम कौन बनेगा.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: ओवैसी की पार्टी में हिजाब पर दो फाड़! टिकट को लेकर काउंसलर सुहाना मंसूरी ने लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget