एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुआ केस, जानिए क्या है पूरा मामला?

Gujarat Election: गुजरात में मंगलवार को पुलिस ने पाटण के बीजेपी नेता मनोज पटेल और कांग्रेस के किरीट पटेल के खिलाफ अलग-अलग कारणों से केस दर्ज किया है. जानिए क्या है पूरा मामला

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं, पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को पुलिस ने पाटण के एक बीजेपी और एक कांग्रेसी नेता के खिलाफ अलग-अलग कारणों से मामला दर्ज किया है. बीजेपी नेता मनोज पटेल पर जहां धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया था, वहीं कांग्रेस के किरीट पटेल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?
बीजेपी नेता पटेल पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने और चुनावी अधिकारों में हस्तक्षेप करने और धार्मिक स्थान पर अपराध करने के लिए मामला दर्ज किया गया है. सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप पटेल ने डिवीजन थाने में अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीजेपी की पाटण प्रत्याशी राजुल देसाई को कस्बे के सालीवाडो वार्ड में जनसभाओं को संबोधित करने की अनुमति दी गई थी.

सभा में क्या बोले नेता?
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता मनोज पटेल ने ऐसा भाषण दिया जो दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा कर सकता है. भाषण का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर प्रसारित है. भाषण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर ए.एस. वसावा कर रहे हैं.

डिवीजन थाने में दर्ज कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक किरीट पटेल के मामले में चुनाव अधिकारी डीडी परमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के तहत रात 10 बजे तक ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं, लेकिन 25 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी किरीट पटेल ने रात 11.10 बजे तक गुलशननगर सोसायटी के पास प्रचार किया. यह लोक व्यवस्था का भी उल्लंघन है. पटेल पर सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी का दांव, 'मौत के सौदागर से लेकर रावण तक' के बयान को पार्टी ने बनाया बड़ा मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget